पानी रे पानी

जल ही जीवन है। आज संरक्षण हमारा सबसे बड़ा उत्तरदायित्व है।

Deepali sanotia
29 Aug, 2022 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 734
पानी रे पानी

Photo by Yoann Boyer on Unsplash

बेपरवाह, बेलगाम, बेढंग सा हो चला

वो रस जिसमें जीवन है

वही विपदा का कारण हो चला

पानी रे पानी तू जीवन है

पानी रे पानी तुझमे सृजन है!


ये कौनसे पापों को धोने का बिड़ा तुने उठाया है

तेरा प्रचंड रूप देख बच्चा-बच्चा भी घबराया है

उत्तराखंड से केरल तक, महाराष्ट्र से आसाम तक

तेरी मौजें दहलाती हैं

ना जाने कितनों का आशियाना बहा ले जाती हैं

पानी रे पानी तू प्यास बुझाता है

पानी रे पानी तू ही तो नैया पार लगाता है!



अब के बरस जो तरस रहा है तेरे लिए, वहाँ भी बरसना

जो डर रहा है तुझसे, उसे भयभीत ना करना

हम बुद्धिमान, तुझको खो कर जी ना पाएँगे

तुझे संरक्षित करने का बिड़ा हम ही उठायेंगे

तू बस हम पर इतनी मेहर करना

हमारे हौसलों को तुझ-सा ही तरल रखना

पानी रे पानी तू मीठा है, कहीं खारा है

तेरे होने से ही तो ज़िदंगी का नज़ारा है!

0 likes

Support Deepali sanotia

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Deepali sanotia
Published By

Deepali sanotia

@deepalisanotia

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal 15 Sep, 2026 1 min read min

सरहद मेरे मन की

प्रेम में असफलता स्वीकारने को हार नहीं कहना चाहिए बल्कि उस ऊपर वाले की मर्जी के आगे समर्पण करने जैसा मानना चाहिए | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ जिसमें ईश्वर की मर्जी के आगे एक समर्पित प्रेमी, अपनी जिद में डूबी हुई प्रेमिका से निवेदन कर रहा है |

11 0
Trending on Paperwiff
Aarti Kushwah 15 Sep, 2026 1 min read min

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

11 0
Trending on Paperwiff
Deepika Jain 11 Sep, 2026 1 min read min

क्यों

Life is precious.

33 0
Trending on Paperwiff
Deepika Jain 05 Sep, 2026 1 min read min

दर्द दरवाजे का

Feelings of a door

63 0