क्या यहीं है आज की मीडिया

.

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 1076
Dakshal Kumar Vyas
Dakshal Kumar Vyas 24 Mar, 2022 | 0 mins read
Money Politics Indian Midia

पूरे दिन तू तू मैं मैं करते करते

खुद की जेब भरते भरते

जनता को गुमराह कर दिया

नेताओं से हाथ मिला लिया

क्या यहीं है आज की मीडिया

एक मुद्दा पकड़ लिया चार दिन निकल गए

सत्य क्या था किसी को पता न चला

भाषण बाजी में जेब गरम हुई

क्या यहीं है आज की मीडिया

सास बहू समाचार चैनल में अब कोई फ़र्क नहीं दिख रहा

नौटंकी में तो मुद्दा ही गायब कर दिया

और और

जो मुद्दा था ही नही उसे मुद्दा बना दिया

क्या यहीं है आज की मीडिया

सेलेब्रिटी की ख़ूब ख़बर बनाई

गरीब लाचार की खूब उड़ाई

अरे अरे बंद करो

ये चिल्म चिल्ली

कम करो ये नौटंकी

झूठ का पर्दा फाश करो

सच को उजागर करो

देश पे थोड़ा रहम करो

देश पे थोड़ा रहम करो


दक्षल कुमार व्यास




1 likes

Support Dakshal Kumar Vyas

Please login to support the author.

Published By

Dakshal Kumar Vyas

dakshalkumarvyas

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.