कब शुरू करें संतुलित आहार

कब शुरू करें बच्चे को हल्का संतुलित आहार देना

Originally published in hi
Reactions 0
1073
Chanchal Narula Puri 13 May, 2020 | 1 min read

बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव शुरू होता है 6 महीने पर |जिसमें बच्चा कई नई चीजें करता है|जैसे कि सहारा लेकर बैठना|क्रॉल करना और भी कई छोटी-मोटी अलग-अलग क्रियाएं करने लगते हैं बच्चे|जिसमें उनकी काफी ऊर्जा जाती है|और भूख भी बढ़ने लगती है|इसीलिए अब सिर्फ मां का दूध काफी नहीं है|उनके टेस्टबर्ड्स भी कहीं ना कहीं आ चुके होते हैं| इसीलिए अब बच्चे को हल्का संतुलित आहार देने का सही समय होता है|आमतौर पर बच्चे को 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए|उसके बाद थोड़ा हल्का संतुलित आहार देना शुरू करना चाहिए|बच्चे को अलग-अलग समय पर थोड़ा-थोड़ा नया भोजन दे सकते हैं|

1-क्या दे सकते हैं ?

सबसे पहली शुरुआत दाल का पानी देने से करनी चाहिए क्योंकि यह पौष्टिक व पचाने में हल्का होता है|

उबला आलू अच्छे से मैश किया हुआ |

केला अच्छे से मैश किया हुआ |

पारले जी बिस्किट दूध में डूबा हुआ|

2-ध्यान देने योग्य बातें :-

बच्चे को कुछ भी नया हमेशा दिन के समय में दें |

2 से 3 दिन सिर्फ एक ही नई चीज दे |

ज्यादा गर्म चीज ना दे |

पूरे तरीके से मैश किया हुआ ही दे |

कम मात्रा में ही दें|

कुछ समय के अंतराल पर बच्चे की पॉटी अवश्य चेक करते रहे| ध्यान दें बच्चे को किसी तरह की कोई एलर्जी तो नहीं हो रही है|  अब बच्चे को दिन में दो से तीन बार दो-तीन चम्मच पानी भी  देना चाहिए |अगर गर्मी का मौसम है तो आप ग्राइप वाटर भी दे सकते हैं| इससे बच्चे के पेट में ठंडक बनी रहती है| और बच्चा स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर भी रहता है|

0 likes

Published By

Chanchal Narula Puri

chanchal

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.