How to ideate blogs for Paperwiff?

Published By Paperwiff

Mon, Feb 7, 2022 8:56 PM

शीर्षक: पेपरविफ़ पर लिखे जाने वाले टॉपिक्स

ब्लॉग लेखन की इस श्रृंखला में आज फिर हम उपस्थित हैं अपने नए ब्लॉग के साथ। क्या आप एक ही तरह के ब्लॉग लिखते-लिखते ऊब गए है? यदि हाँ, तो आज हमारा ब्लॉग आपके लिए ही है।बहुत से ऐसे लेखक होते हैं जो केवल एक ही विषय पर लिखते हैं पर कई बार एक ही विषय पर लिखते-लिखते वे ऊब जाते हैं और अपने ब्लॉग में नयापन नही ला पाते हैं। आज इस ब्लॉग में हम पेपरविफ़ पर लिखे जाने वाले टॉपिक्स या विषयों के बारे में चर्चा करेंगे। पेपरविफ़ एक ऐसा मंच है जहाँ आप किसी एक विषय पर लिखने के लिए बाध्य नही हैं। आप अपनी रुचि के अनुसार किसी भी विषय पर ब्लॉग लिख सकते हैं। पेपरविफ़ अपने लेखकों को लिखने के लिए बहुत से टॉपिक्स देता है। ऐसे ही कुछ टॉपिक्स निम्न हैं जिनपर आप आर्टिकल लिख कर लेखक बन सकते है:

पेपरविफ़ पर लिखे जाने वाले टॉपिक्स:-

1. फ़ूड आर्टिकल:- जी हाँ दोस्तों, यह एक ऐसा टॉपिक है जिसे सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। यदि आप खाने के बड़े शौकीन हैं और पेपरविफ़ जैसे सोशल राइटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं तो खाने से संबंधित पोस्ट लिखकर आप फूड ब्लाँगिंग कर सकते हैं। फूड आर्टिकल के अंतर्गत लेखक किसी प्रसिद्ध रेस्टोरेंट, फूड, रेसिपी या खाने से जुड़े स्थानीय महत्व की जानकारी लोगों को देते हैं। इसके लिए आपको उस खाने से संबंधित अच्छे ज्ञान की आवश्यकता होती है। ताकि आप अपने पाठकों को किसी खास व्यंजन के बारे में या उसकी रेसिपी के बारे में जानकारी दे सके।

2. बुक रिव्यु आर्टिकल: बुक रिव्यु या पुस्तक समीक्षा किसी किताब की एक समरी और मूल्यांकन होता है। यदि आपको पुस्तक समीक्षा करनी है उसे पढ़ना शुरू करने से पहले आपको ध्यान रखना होगा कि पुस्तक को किस तरह पढ़ा जाए ताकि आप एक प्रभावशाली समीक्षा लिख सकें। आपकी समीक्षा निम्न बिंदुओं पर आधारित होगी।

  • किताब का सार प्रस्तुत करें। मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दें।
  • पुस्तक के सकारात्मक दृष्टिकोण की चर्चा करें। सोचिए पुस्तक के लेखक ने क्या अच्छा किया है। किसी विषय पर अधिक प्रकाश ड़ाला है और क्या अच्छे बिन्दु उठाए हैं?
  • पुस्तक पाठकों पर क्या प्रभाव छोड़ती है? पुस्तक के प्रति आपकी व्यक्तिगत राय क्या है? यह भी आप अपनी समीक्षा में लिख सकतें है।
  • ट्रेवल आर्टिकल:- घूमना फिरना तो हम सभी को पसन्द होता है। आज के युवा किसी भी स्थान पर घूमने जाने से पहले उसके बारे में पूर्ण जानकारी अवश्य जुटाना चाहते हैं। ऐसे में आपका ट्रेवल आर्टिकल उनकी काफी मदद कर सकता है।

ट्रेवल आर्टिकल या यात्रा वृतांत भी साहित्य की एक विधा है इसमें लेखक किसी स्थान की यात्रा का वर्णन रोचक तरीके से करता है। वर्णन के दौरान लेखक किसी स्थान के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था आदि से पाठक को परिचित कराता हैं। यदि आप भी किसी स्थान विशेष या अपने स्थानीय शहरों की जानकारी रखतें हैं तो पेपरविफ़ आपका स्वागत करता है।


3. फिटनेस आर्टिकल: सरल शब्दों में हम कह सकतें है हेल्थ या स्वास्थ्य से संबंधित लेख। आप सोचेंगे ऐसे आर्टिकल तो केवल कोई डॉक्टर या कोई हेल्थ विशेषज्ञ ही लिख सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नही है। इस टॉपिक में अपना कोई पर्सनल अनुभव, दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आदि के बारे में भी बता सकते हैं। अगर आप हेल्थ से संबंधित किसी भी विषय के अच्छे ज्ञाता है तो भी आप फिटनेस आर्टिकल लिख सकते है।

उदाहरण के तौर पर फिटनेस टिप्स, डाइट प्लान, आयुर्वेद या घरेलू उपचार, आदि।

तो दोस्तों अब देर किस बात की अगर अभी तक आपने इन टॉपिक्स पर अपनी कलम नही आजमाई है तो अब जरूर लिखें और अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करें। पेपरविफ़ को आपके ब्लॉग्स का इंतजार रहेगा। धन्यवाद!

बबिता कुशवाहा

पेपरविफ़ टीम सदस्य