How to do editing in a saved write-up?

Published By Paperwiff

Sun, Apr 18, 2021 10:13 AM

आप लिखते रहिए, हम पढ़ते रहेंगे। आपका लिखा, सीधा पढ़ने वाले के मन तक पहुँचे इसके लिए जरूरी है हर शब्द का सही इस्तेमाल किया जाना।

हर रचनाकार हर सम्भव कोशिश करता है सही शब्दों के चयन की परन्तु कभी-कभार गलती से हम सबसे टाइपिंग ऐरर हो जाती है। उस गलती का सुधार हम निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाते हुए कर सकते हैं-

1. सर्वप्रथम, आपको पेपरविफ पर अपने प्रोफाइल में लाॅग इन करना होगा।

2. आपके प्रोफाइल में जाने पर आप अपनी तस्वीर पर क्लिक कीजिए। वहाँ आपको एक सूची दिखाई देगी।

3. सूची में से आपको my library का चयन करना होगा।

4. My library पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने जो पेज होगा उस पर दो सेक्शन होंगे। पहला होगा manage stories और दूसरा होगा manage microfables.

5. अब आपको चयन करना होगा manage stories का अगर आप जिस रचना में बदलाव चाहते हैं वह कोई कहानी, कविता अथवा आर्टिकल है।

6. अगर आप माइक्रोफेबल्स में बदलाव चाहते हैं तो आपको चयन करना होगा manage microfables सेक्शन का।

7. चयन करने के पश्चात आप उस लाइन अथवा पंक्ति पर जाकर, जिसमें आपको बदलाव करना है बदलाव कर सकते हैं।उदाहरण के तौर पर,"मैं यह कह रहा था" आपने यह लाइन लिखी और आप लिखना चाह रहे थे "मैं यह कह रहा हूँ"आपको यहाँ इस लाइन पर जाकर 'था' को हटाकर 'हूँ' करना होगा।

8. जब आप बदलाव कर लेंगे तो आप अपनी रचना में बदलाव को सुनिश्चित करने के लिए सेव बटन पर क्लिक कीजिए।इस प्रकार आपकी रचना में बदलाव हो जाएगा।

नोट :- रचना में बदलाव के पश्चात प्रकाशन समय में बदलाव आ जाता है।

धन्यवाद!

शिल्पी गोयल