रंगों की बरसात

हर रंग कुछ कहता है, मैंने सुना है और बुना है ये रंगों का जाल...पढ़ना न भूलना.... होली की अग्रिम शुभकामनाएँ

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 1133
ARCHANA ANAND
ARCHANA ANAND 24 Mar, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left
#contest

1) लाल रंग है प्रेम का, जैसे रंग सिंदूर

लागे पै ना छूटता, निकट रहो या दूर


2) पीला रंग पवित्र है, जैसे पीत वसंत

मन प्रसन्न हो देखकर, हो कष्टों का अंत


3) नील रंग आकाश है, जिसका ओर न छोर

चाँद सूर्य दोनों कहते, हर रात की होती भोर


4) हरा रंग सावन का है, बरसे बनकर मेह

आँखें उसकी भीगतीं, जिसके हिय हो नेह


5) रंग गुलाबी प्रेम का, हर पंखुड़ी में प्यार

देता जो संदेश यह, मानो ना तुम हार


6) श्याम रंग की क्या कहें? रंगों का सरदार

श्याम रंग में सब रंगे, जाने यह संसार


7) सारे रंगों से मिलकर, रंग बना है श्वेत

देता हमें संदेश यह,भूलो यह रंगभेद


8) आपसे सारे रंगों की हमने कर ली बात

अबकी होली खूब करो, रंगों की बरसात!

©अर्चना आनंद भारती

1 likes

Support ARCHANA ANAND

Please login to support the author.

Published By

ARCHANA ANAND

archana2jhs

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.