हमरा तिरंगा(कविता)

भारत की आजादी को दर्शाता "तिरंगा" झंडा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय प्रतीक बनकर देशवासियों के ह्रदय पर राज कर रहा है।

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 602



 "देशभक्ति गीत"

स्वरचित एवं मौलिक 

देशभक्ति गीत---


हमरा तिरंगा...


हमरा तिरंगा गगन में लहराए रे

हमरा तिरंगा..हमरा तिरंगा

इस झंडे में तीन रंग साजें 

जी तीन रंग साजैं..

सब रंग महिमा से भरके बिराजैं..

जी भरके बिराजैं..

इसपे मनवा भी वारि-वारि जाए रे..

हमरा तिरंगा .........लहराए रे

हमरा तिरंगा


भगवा रंग कहे वीरों की गाथा जी वीरों की गाथा

सबहि नवाएं उनको जी माथा

हां उनको जी माथा ..

देस की खातिर प्रानों को लुटवाएं रे..

हमरा तिरंगा..........लहराए रे

हमरा तिरंगा


रंग सफेद का सबसे ही नाता

जी सबसे ही नाता..

मिलके रहो ये संदेसा सुनाता

संदेसा सुनाता..

मन का कबूतर चिहुंके उड़ा जाए रे..

हमरा तिरंगा..........लहराए रे

हमरा तिरंगा ...


खेतों में सबके ही झूमे हरियाली 

जी झूमे हरियाली..

झोली रहे ना किसी की भी खाली..

किसी की भी खाली..

ये हरा रंग हमें जतलाए रे

हमरा तिरंगा ........लहराए रे

हमरा तिरंगा


चक्र बना बीच हौले से बोले

जी हौले से बोले..

चौबीसों घंटे चलो मेरे भोले

चलो मेरे भोले..

चलना होगा समय न निकल जाए रे..

हमरा तिरंगा ........लहराए रे

हमरा तिरंगा


       ------

डा.अंजु लता सिंह 'प्रियम'

0 likes

Support डा.अंजु लता सिंह गहलौत( Anju Lata Singh gahlot)

Please login to support the author.

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.