"भाषा:मेरे मन की"
microfable "भाषा मेरे मन की" इस देश की आत्मा हिंदी में बसती है। मेरी राष्ट्रभाषा में गजब की मस्ती है।। बचपन से बोलकर सबको लुभाया। इसे अपनाकर ही खूब नाम कमाया।। रचनात्मक सोच जगी,लेखनी चलाई। सभी विधाओं में सन्निहित की भलाई।। सरल,सरस हिंदी ने परचम फहराया। लोकप्रिय बनकर जगत भरमाया।। होड़ लगी सबमें, अपनाएं इसको। गीत गाएं हिंदी,करें आंग्ल डिस्को। __________ स्वरचित- डा.अंजु लता सिंह, नई दिल्ली

Paperwiff

by anjugahlot

17 Sep, 2022

हिंदी: मन की लोकप्रिय भाषा

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.