चौकीदारी

मंत्री सारे चौकीदारी पे उतरे, अब कोई चौकीदार मंत्री बने,तो बात बने। पानी सर से ऊपर है,पांव अभी भीगे नही, पानी जब कुछ नीचे उतरे , तो बात बने। यहाँ का शाह फ़कीर बने फिरता है, कोई फ़कीर अब सिकंदर बने , तो बात बने। रोटी कपड़ा औ' मकान, नही है इतना आसान, कोई एक गिलास पानी तक पूंछे,तो बात बने। किरदार, मुखौटे, असलियत ,कोई मेल नही, कोई इंसान ग़र इंसान बने, तो बात बने। एक तारा है ,जो टिमटिमाता रहता है, उससे कहो वो चाँद बने, तो कोई बात बने। बात बात पर रोने से काम नही चलता है, किसी ग़रीब का कोई काम करे , तो बात बने। -Aman G Mishra

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 990
Aman G Mishra
Aman G Mishra 14 Jun, 2020 | 1 min read

मंत्री सारे चौकीदारी पे उतरे,

अब कोई चौकीदार मंत्री बने,तो बात बने।


पानी सर से ऊपर है,पांव अभी भीगे नही,

पानी जब कुछ नीचे उतरे , तो बात बने।


यहाँ का शाह फ़कीर बने फिरता है,

कोई फ़कीर अब सिकंदर बने , तो बात बने।


रोटी कपड़ा औ' मकान, नही है इतना आसान,

कोई एक गिलास पानी तक पूंछे,तो बात बने।


किरदार, मुखौटे, असलियत ,कोई मेल नही,

कोई इंसान ग़र इंसान बने, तो बात बने।


एक तारा है ,जो टिमटिमाता रहता है, 

उससे कहो वो चाँद बने, तो कोई बात बने।


बात बात पर रोने से काम नही चलता है,

किसी ग़रीब का कोई काम करे , तो बात बने।




-Aman G Mishra






0 likes

Support Aman G Mishra

Please login to support the author.

Published By

Aman G Mishra

aman

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.