उद्धव-कृष्ण संवाद :2

अपने भाई के आदेश पर जब दुःशासन द्रौपदी को बाल पकड़कर घसीटता हुआ सभा-कक्ष में लाया, द्रौपदी अपनी सामर्थ्य के अनुसार जूझती रही! तब भी उसने मुझे नहीं पुकारा! उसकी बुद्धि तब जागृत हुई, जब दुःशासन ने उसे निर्वस्त्र करना प्रारंभ किया! जब उसने स्वयं पर निर्भरता छोड़कर- 'हरि, हरि, अभयम् कृष्णा, अभयम्'- की गुहार लगाई, तब मुझे उसके शील की रक्षा का अवसर मिला। जैसे ही मुझे पुकारा गया, मैं अविलम्ब पहुँच गया। अब इस स्थिति में मेरी गलती बताओ ?" उद्धव बोले- "कान्हा आपका स्पष्टीकरण प्रभावशाली अवश्य है, किन्तु मुझे पूर्ण संतुष्टि नहीं हुई! क्या मैं एक और प्रश्न पूछ सकता हूँ ?" कृष्ण की अनुमति से उद्धव ने पूछा- "इसका अर्थ यह हुआ कि आप तभी आओगे, जब आपको बुलाया जाएगा ? क्या संकट से घिरे अपने भक्त की मदद करने आप स्वतः नहीं आओगे ?" कृष्ण मुस्कुराए- "उद्धव इस सृष्टि में हरेक का जीवन उसके स्वयं के कर्मफल के आधार पर संचालित होता है। न तो मैं इसे चलाता हूँ, और न ही इसमें कोई हस्तक्षेप करता हूँ। मैं केवल एक 'साक्षी' हूँ। मैं सदैव तुम्हारे नजदीक रहकर जो हो रहा है उसे देखता हूँ। यही ईश्वर का धर्म है।" "वाह-वाह, बहुत अच्छा कृष्ण! तो इसका अर्थ यह हुआ कि आप हमारे नजदीक खड़े रहकर हमारे सभी दुष्कर्मों का निरीक्षण करते रहेंगे?" हम पाप पर पाप करते रहेंगे, और आप हमें साक्षी बनकर देखते रहेंगे ? आप क्या चाहते हैं कि हम भूल करते रहें ? पाप की गठरी बाँधते रहें और उसका फल भुगतते रहें ?" उलाहना देते हुए उद्धव ने पूछा! तब कृष्ण बोले- "उद्धव, तुम शब्दों के गहरे अर्थ को समझो।" जब तुम समझकर अनुभव कर लोगे कि मैं तुम्हारे नजदीक साक्षी के रूप में हर पल हूँ, तो क्या तुम कुछ भी गलत या बुरा कर सकोगे ? तुम निश्चित रूप से कुछ भी बुरा नहीं कर सकोगे। जब तुम यह भूल जाते हो और यह समझने लगते हो कि मुझसे छुपकर कुछ भी कर सकते हो, तब ही तुम मुसीबत में फँसते हो! ।। कृष्णम् वन्दे जगतगुरूम् ।? || जय श्री कृष्णा||

Aman G Mishra
24 Aug, 2019 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 1012
उद्धव-कृष्ण संवाद :2

अपने भाई के आदेश पर जब दुःशासन द्रौपदी को बाल पकड़कर घसीटता हुआ सभा-कक्ष में लाया, द्रौपदी अपनी सामर्थ्य के अनुसार जूझती रही!


तब भी उसने मुझे नहीं पुकारा!

उसकी बुद्धि तब जागृत हुई, जब दुःशासन ने उसे निर्वस्त्र करना प्रारंभ किया!


जब उसने स्वयं पर निर्भरता छोड़कर-

'हरि, हरि, अभयम् कृष्णा, अभयम्'-

की गुहार लगाई, तब मुझे उसके शील की रक्षा का अवसर मिला।


जैसे ही मुझे पुकारा गया, मैं अविलम्ब पहुँच गया। अब इस स्थिति में मेरी गलती बताओ ?"


उद्धव बोले-

"कान्हा आपका स्पष्टीकरण प्रभावशाली अवश्य है, किन्तु मुझे पूर्ण संतुष्टि नहीं हुई! 

क्या मैं एक और प्रश्न पूछ सकता हूँ ?"


कृष्ण की अनुमति से उद्धव ने पूछा-

"इसका अर्थ यह हुआ कि आप तभी आओगे, जब आपको बुलाया जाएगा ? क्या संकट से घिरे अपने भक्त की मदद करने आप स्वतः नहीं आओगे ?"


कृष्ण मुस्कुराए-

"उद्धव इस सृष्टि में हरेक का जीवन उसके स्वयं के कर्मफल के आधार पर संचालित होता है।


न तो मैं इसे चलाता हूँ, और न ही इसमें कोई हस्तक्षेप करता हूँ।


मैं केवल एक 'साक्षी' हूँ।


मैं सदैव तुम्हारे नजदीक रहकर जो हो रहा है उसे देखता हूँ।


यही ईश्वर का धर्म है।"


"वाह-वाह, बहुत अच्छा कृष्ण! तो इसका अर्थ यह हुआ कि आप हमारे नजदीक खड़े रहकर हमारे सभी दुष्कर्मों का निरीक्षण करते रहेंगे?"


हम पाप पर पाप करते रहेंगे, और आप हमें साक्षी बनकर देखते रहेंगे ?


आप क्या चाहते हैं कि हम भूल करते रहें ? पाप की गठरी बाँधते रहें और उसका फल भुगतते रहें ?" उलाहना देते हुए उद्धव ने पूछा!


तब कृष्ण बोले- "उद्धव, तुम शब्दों के गहरे अर्थ को समझो।"


जब तुम समझकर अनुभव कर लोगे कि मैं तुम्हारे नजदीक साक्षी के रूप में हर पल हूँ, तो क्या तुम कुछ भी गलत या बुरा कर सकोगे ?


तुम निश्चित रूप से कुछ भी बुरा नहीं कर सकोगे।


जब तुम यह भूल जाते हो और यह समझने लगते हो कि मुझसे छुपकर कुछ भी कर सकते हो,

तब ही तुम मुसीबत में फँसते हो!


।। कृष्णम् वन्दे जगतगुरूम् ।?


|| जय श्री कृष्णा||

0 likes

Support Aman G Mishra

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Aman G Mishra
Published By

Aman G Mishra

@aman

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in History
Joshua Alexander 25 May, 2025 2 mins read min

The Last Memory

*The Last Memory* Ava's world was shrouded in darkness, her memories fading like whispers in the wind. She clutched a small, leather-bound book, its pages filled with notes about her past. But with each passing day, the words blurred, and the stories vanished. One day, Ava stumbled upon an antique shop, its sign creaking in the breeze: "Memory Keepers." Inside, she found a mysterious device that claimed to capture and preserve memories. Desperate to hold on to her past, Ava purchased the device and began to record her recollections. As she spoke, the device glowed, and her memories took shape as ethereal orbs. Ava saw her childhood, her parents' smiles, and her first love. But with each recording, the orbs began to fade, and Ava realized that the device was not just capturing her memories but also altering them. The more she recorded, the more her memories changed. He In summary, Ava made a choice: she let go of the device and allowed her memories to fade. As the last orb disappeared, she felt a sense of freedom, like she was untethered from the weight of her past. Ava's story became a legend, a reminder that memories shape us.

585 1
More stories in History
Dakshal Kumar Vyas 20 Mar, 2022 0 mins read min

नई नज़र पुराना अनुभव

India

970 1
More stories in History
Ruchika Rai 18 Oct, 2021 1 min read min

रावण

रावण

774 0
More stories in History
Ruchika Rai 02 Oct, 2021 1 min read min

महात्मा गाँधी

महात्मा गाँधी

789 1