#दशहरा

ADITYA soni
07 Oct, 2019 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 1159
#दशहरा

दशहरा या विजयदशमी का त्योहार बहुत ही लोकप्रिय तरीके से भारत मे आयोजित किया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। आश्विन शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला दशहरा यानी आयुध-पूजा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है।


 भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यंत शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारंभ करते हैं, इस दिन शस्त्र-पूजा, वाहन पूजा की जाती है।


प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। 

       

              दशहरा या दसेरा शब्द 'दश'(दस) एवं 'अहन्‌‌' से बना है। दशहरा उत्सव की उत्पत्ति के विषय में कई कल्पनाएं की गई हैं। कुछ लोगों का मत है कि यह कृषि का त्यौहार है। दशहरे का सांस्कृतिक पहलू भी है ।

 भारत एक कृषि प्रधान देश है। जब किसान अपने खेत में सुनहरी फसल उगाकर अनाज रूपी संपत्ति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग का ठिकाना नहीं रहता। इस प्रसन्नता के अवसर पर वह भगवान की कृपा को मानता है और उसे प्रकट करने के लिए वह उसका पूजन करता है। तो कुछ लोगों के मत के अनुसार यह रण यात्रा का द्योतक है, क्योंकि दशहरा के समय वर्षा समाप्त हो जाते हैं, नदियों की बाढ़ थम जाती है, धान आदि सहेज कर सुरक्षित रख दिये जाते हैं।


इस उत्सव का संबंध नवरात्रि से भी है क्योंकि नवरात्रि के उपरांत ही यह उत्सव होता है और इसमें महिषासुर के विरोध में देवी के साहसपूर्ण कार्यों का भी उल्लेख मिलता है। दशहरा या विजया दशमी नवरात्रि के बाद दसवें दिन मनाया जाता है। इस दिन राम ने रावण का वध किया था। 

   

                वास्तव में दशहरा ,एक ऐसा पर्व है ; जिससे हमें समाज में स्थित हानिकारक कुरूतियों से लड़ने या उनको हटाने की प्रेरणा मिलती है। इस दिन रावण का पुतला जलाये या नही ,पर अपने अंदर के रावण का दहन अवश्य करें ।

0 likes
☕

Support ADITYA soni

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

ADITYA soni
Published By

ADITYA soni

@adityab11717

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in History
Joshua Alexander • 25 May, 2025 • 2 mins read min

The Last Memory

*The Last Memory* Ava's world was shrouded in darkness, her memories fading like whispers in the wind. She clutched a small, leather-bound book, its pages filled with notes about her past. But with each passing day, the words blurred, and the stories vanished. One day, Ava stumbled upon an antique shop, its sign creaking in the breeze: "Memory Keepers." Inside, she found a mysterious device that claimed to capture and preserve memories. Desperate to hold on to her past, Ava purchased the device and began to record her recollections. As she spoke, the device glowed, and her memories took shape as ethereal orbs. Ava saw her childhood, her parents' smiles, and her first love. But with each recording, the orbs began to fade, and Ava realized that the device was not just capturing her memories but also altering them. The more she recorded, the more her memories changed. He In summary, Ava made a choice: she let go of the device and allowed her memories to fade. As the last orb disappeared, she felt a sense of freedom, like she was untethered from the weight of her past. Ava's story became a legend, a reminder that memories shape us.

615 1
More stories in History
Dakshal Kumar Vyas • 20 Mar, 2022 • 0 mins read min

नई नज़र पुराना अनुभव

India

983 1
More stories in History
Ruchika Rai • 18 Oct, 2021 • 1 min read min

रावण

रावण

794 0
More stories in History
Ruchika Rai • 02 Oct, 2021 • 1 min read min

महात्मा गाँधी

महात्मा गाँधी

811 1