पक्षी और इंसान

मनुष्य और मनुष्य का मन लगभग पक्षियों की तरह है,दोनों में काफी समानताएं हैं, पक्षी की तरह मनुष्य का मन भी चंचल है, फिर सोचना यह है कि आखिर क्या अंतर है पक्षियों और इंसानों?

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 511
Aarti Kushwah
Aarti Kushwah 13 Jul, 2022 | 1 min read
#Sunrise

मनुष्य और मनुष्य के मन की तुलना अक्सर पक्षियों से की जाती है, अगर देखा जाए तो सही भी है ,मनुष्य की तरह हर पक्षी भी तो एक-सा नहीं होता ,

किसी को जमीन पसंद है तो किसी को आसमान ,

किसी को रफ्तार से उड़ना पसंद है तो किसी को बस ठहर जाना,

किसी को सुबह की धूप,पेड़,पहाड़ और खंबे के सबसे ऊँचे स्थान पर बैठकर पूरा शहर देखना पसंद है तो किसी को बस मुलायम सी घास में ओझल हो जाना,

कोई सबसे आगे बढ़ना चाहता है तो कोई अलग जाना चाहता है, अकेलेपन का लुफ्त उठाना चाहता है,

कोई सिर्फ उड़ते रहता है तो कोई बस रुक-रुक कर उड़ान भरता है,

आखिर क्या अंतर है पक्षियों और इंसानों ?




0 likes

Support Aarti Kushwah

Please login to support the author.

Published By

Aarti Kushwah

aartikushwah

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.