मेरा भारत

मेरा भारत महान

Originally published in hi
Reactions 1
490
udit jain
udit jain 14 Aug, 2020 | 1 min read
india

भारत का यशगान सुनाने आज हुई है कलम तैयार 

ऋषभनाथ से वीर प्रभु तक करती बारम्बर प्रणाम 

भारत भूमि सजी हुई थी भांति भांति श्रंगारो से 

सुदृढ़ रीतिया,सरल,संस्कृतियाँ, अपनेपन की चादर से 

राम के कांधे धनुष शोभता मुरली कर में कान्हा के 

भाई कलाई बहन की राखी मुकुट शीश पर नृपति के 

नानक,पोरस,पैगम्बर भी थे इस भारत भूमि पर 

शाकाहारी भोजन थे और हृदय भरा संवेग विशाल 

जीवो पर थी दया बरसती अपनो का भी था सम्मान 

धर्म-मर्म जंजीर थी सबकी माता पिता थे देव सम्मान 

इसी हिंदी भूमि पर चमकी वीर शिवाजी की तलवार 

भारत भूमि पर बिखरा है लक्ष्मीबाई का गौरव इतिहास 

जिन ने अपने प्राण गवाएं थे क्योंकि वो ही भारत की शान 

गांधी,सुभाष,सुखदेव,भगतसिंह,देख रहे आकाश से भ्रष्टाचार में डूबा भारत हिंसा चारो और दिखे,

"सोने की चिड़िया" भारत मे 

जाने अब क्यों नहीं दिखे ! 

नारी का सम्मान नहीं अब युवा नशे में डूबा है! गुरुकुल शिक्षा नहीं रही अब कॉन्वेंट ने लूटा है 

पुनः पद पर स्थपित करने "विद्यागुरु" वीर बन आए हैं 'राम राज्य' लाने को फ़िर से ' मोदी' शासन मे आए है! फिर होगा "सोने की चिड़िया" भारत वापस आयेगा 

पुनः प्राप्त कर अपने पद को "विश्वगुरु" कहलाएगा !! -उदित जैन 

ig- @imuditjain

page- @_uduaash_ink_

1 likes

Published By

udit jain

_uduaash_ink_

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.