ऑनलाइन से बढ़ता प्यार और अपराध

हम अपने को इतना समझदार मानते है कि दूसरे की गलती को जल्दी से समझ नही पाते और जब गलती पता लगती है तो जब तक हम उससे बहुत दूर चले जाते है।।

Originally published in hi
Reactions 2
532
udit jain
udit jain 09 Jul, 2020 | 1 min read
respect social crime cybercrime Onlinelove selfmood onlinehurt

आज देखने मे आता है। कि ऑनलाइन एक ऐसा माध्यम है। लोग जिससे जल्दी से जुड़ जाते है। और मित्र बनाते है। मित्र बनते बनते कब वह रिश्ता प्यार और शादी करने तक के लिए तैयार हो जाते है। समझ से यह दूर है। पर हमे उससे पहले हमे कुछ चीजों पर ध्यान देना चाहिए। क्योकि कभी कभी देखने मे आया है। कि यह बहुत खतरनाक भी होता है। जिससे अपराध भी आज बढ़ रहे है। 


मै कुछ तथ्यो पर ध्यान प्रकाशित करना चाहता हूँ जिससे सब लोग इससे बच सकें।।


•हम चैटिंग के समय उसकी एक्टिंग,हॉबी,पैकेज या लाइफ स्टाइल पर तो नही जा रहे क्योकि जीवन मे एक्टिंग और लाइफ स्टाइल से प्यार करके लम्बे समय तक खुश नही रह सकते।

•हमे यह विचार भी करना चाहिए की किसी दूसरे के दबाव मे हम अपना धर्म,जाति या कुल तो नही बदल रहे।

•ऑनलाइन चैटिंग के दौरान देखने मे आता है लोग हाँ मे हाँ बोलकर उन पलो को अपना बनाने की कोशिश करते है पर फिर आगे जीवन मे उन्हे अपने निर्णय पर पछताना पड़ता है।। 

•ऑनलाइन प्यार आज इस हद तक बढ़ गया कि अश्लील मैजेस और अश्लील फोटो चैटिंग के दौरान ही साझा हो जाते है जिससे जीवन भर बाद मे पछतावा होता है।

•ऑनलाइन साधन से लड़के और लड़की का अंतर ही खत्म हो गया है। आज किसी की असल पहचान करना बहुत मुश्किल है।


हमे देखना है हम कहाँ है। और कैसे समाज मे है। हमे इन सबसे बचते हुए अपने लिए कुछ सोचना है। और ऐसे प्यार और बढ़ते अपराधो से बचना है।।


©उदित जैन

@imuditjain

@_uduaash_ink_

2 likes

Published By

udit jain

_uduaash_ink_

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • ARCHANA ANAND · 3 years ago last edited 3 years ago

    बढ़िया

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    संदेशपरक आलेख

  • udit jain · 3 years ago last edited 3 years ago

    Thank you both of you 🙏🙏🙏

Please Login or Create a free account to comment.