लौट आओ
एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज होकर चला जाता है तब प्रेमिका अपने प्रेमी को याद करती है और उसे बुलाती है कहती है कि अब देर हो गई लौट आओ.....
Photo by Beniamin Şinca on Unsplash
बस पलक भर झपकी थी मैने और तुम गायब हो गए,
बहुत ढूंढा है मेरी निगाहों ने, अब देर हो गई लौट आओ।
एक गलतफहमी, एक गलत वक्त पर देखा गया कृत्य,
माना मेरा भरोसा था कच्चा, अब देर हो गई लौट आओ।
हमने एक दूसरे साथ मिलकर एक पौधे का बीज बोया,
वो अंकुरित हो रहा है अकेले, अब देर हो गई लौट आओ।
शायद मैं गलत हूं या तुम गलत हो या हो गलत हालात,
एक बार समझा तो देते ख़ैर! अब देर हो गई लौट आओ।
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
Nice Writeup
Please Login or Create a free account to comment.