चटनियों का मौसम आया रे ( 10 प्रकार की चटनी)

वैसे चटनी तो हर मौसम में बनायी और खायी जाती है लेकिन गर्मी के मौसम में इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। कहे तो बहार आ जाती है। आज यहां मैं कुछ चटनियों की सामग्री विधिवत लायी हूँ।

Charu Chauhan
30 May, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 2 💬 4 👁 2072
चटनियों का मौसम आया रे  ( 10 प्रकार की चटनी)

Photo by Jonathan Borba on Unsplash

चटपटी चटनी भारतीय रसोई की आन-बान, शान और पहचान होती है। स्टेट बदलते ही यहां चटनी का रंग रूप और स्वाद भी बदल जाता है। पुराने समय में सिल-बट्टे पर चटनी बनायी जाती थी। वो बात अलग है बचपन में जब भी कोशिश की तो हालात खराब हो गई। लेकिन उस समय वक़्त बेवक्त बिजली जाने की वजह से सिल बट्टा ही ऑप्शन होता था और सिल-बट्टे पर बनी चटनी का स्वाद भी बहुत लाज़वाब होता है। खैर, समय बदला और सिल बट्टे की बची खुची जगह भी अब मिक्सर ने ले ली।

वैसे चटनी तो हर मौसम में बनायी और खायी जाती है लेकिन गर्मी के मौसम में इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। कहे तो बहार आ जाती है। आज यहां मैं कुछ चटनियों की सामग्री विधिवत लायी हूँ। विधि सबकी एक जैसे ही होती है तो उसका विवरण बार-बार नहीं दे रही हूँ। फिर करते हैं शुरूआत मेरी फेवरेट चटनी से.....

1. हरी चटनी

सामग्री:

ताजा धनिया पत्ती – 100 ग्राम

अदरक – 1 इंच टुकड़ा

हरी मिर्च – 2–3 मिर्च

पुदीना पत्ती - 50 ग्राम

नींबू का रस – 2tbs (ऑप्शनल)

नमक – 1 चम्मच या स्वादानुसार

जीरा- 1 चुटकी

चाहे तो आप इसमे कुछ कली लहसुन की भी डाल सकते हैं और थोड़ा काला नमक, जिससे स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा।

विधि :- धनिये, पुदीने, अदरक, हरी मिर्च को साफ करके धो लीजिए। इसके बाद सभी सामग्री को मिक्सी में डाल कर पीस लें फिर उसमे नींबू का रस मिलाए। चटनी तैयार है।

2. कच्चा आम कैरी पुदीना चटनी ( खट्टी चटनी)

सामग्री:

कच्चा आम – 1 बड़ा (छिला हुआ)

पुदीना की पत्तियाँ – 1/2 कटोरी (ऑप्शनल) हरी मिर्च – 2-3 अजवाइन – 1 चुटकी जीरा - 1 चुटकी नमक – स्वादानुसार विधि :- हरी चटनी की तरह।

 3. अदरक की चटनी

सामग्री:

अदरक – 100 ग्राम

हरी मिर्च – 2

काली मिर्च – 6 -7 दानें

धनिया पत्ती- 100 ग्राम

नींबू का रस- 2tbs

नमक – स्वादानुसार

विधि :- उपर्युक्त।

4. इमली लहसुन की चटनी

सामग्री:

पकी इमली – 1 कप या आधा कप पकी इमली का गूदा

लहसुन – 8 से 10 कलियाँ

सूखी लाल मिर्च – 2 से ३

भूना जीरा पाउडर – 1tbs

नमक - स्वादानुसार

विधि :- उपर्युक्त।

5. अमरुद की चटनी

सामग्री:-

अमरुद – मीडियम साइज़ की 3 ( ज्यादा पके हुए ना हो / अधपके)

हरी मिर्च – 3-4

धनिया – 2tbs

काली मिर्च – 2 -3

भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच

अदरक – 1 इंच टुकड़ा

नींबू का रस – 1 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

विधि :- उपर्युक्त।

6. टमाटर की चटनी

सामग्री :-

टमाटर - 4

राई - 1/2 tbs

हल्दी - 2 चुटकी

पानी - आवश्यकतानुसार

नमक - स्वादानुसार

चीनी - 1/2 tbs

लाल मिर्च - 1/2 tbs

7. नारियल की चटनी

सामग्री :-

नारियल के टुकड़े :- 100 ग्राम

हरी मिर्च - 3-4

नमक - स्वादानुसार

किशमिश - 8-10 (ऑप्शनल)

करी पत्ते - 20-25

धनिये पत्ते - 8-10

गाढ़ा दही - 4-5 tbs

विधि :- उपर्युक्त।

8. लहसुन की चटनी

सामग्री :-

लहसुन कली - 1/2 कप

अदरक - 1 इंच टुकड़ा

सूखी लाल मिर्च - 5- 6

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 tbs

अमचूर - 1/2tbs (ऑप्शनल)

नमक - स्वादानुसार

विधि :- उपर्युक्त।

9. कच्चा आम मीठी चटनी

सामग्री :-

कच्चा आम - 1

जीरा - 1tbs

नमक - स्वादानुसार

चीनी - 3tbs/ गुड़ 3 tbs

हरी मिर्च 2

विधि - उपर्युक्त

10. टमाटर लहसुन की चटनी

6 नंबर वाली टमाटर की चटनी में 8-10 कलियां लहसुन की 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिला कर पीस लें। उसके बाद राई (सरसों ), सूखी साबुत लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं। उससे एक और स्वाद की चटनी तैयार हो जाएगी।


नोट:-

1. मसाले आवश्यकतानुसार व स्वादानुसार ज्यादा या कम किए जा सकते हैं।

2. जो सामाग्री वैकल्पिक (Optional) हैं डालेंगे तो स्वाद बहुत अधिक बढ़ जाएगा।

चटपटी चटनियाँ बनाइए, खाइए और खिलाइये किसी भी स्नैक्स या पराठे के। इसके अलावा मुझे मूँगफली की चटनी भी काफी पसंद है उसका विवरण मैं कभी बाद में दूँगी। अगर आपके पास भी कोई चटनी की रेसिपी है तो शेयर भी जरूर कीजिए। इंतज़ार रहेगा आपकी प्रतिक्रिया का।

धन्यवाद......!


2 likes
☕

Support Charu Chauhan

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Charu Chauhan
Published By

Charu Chauhan

@Poetry_by_charu

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    ???

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank u @Sonnu ma'am ?

  • Kumar Sandeep · 5 years ago last edited 5 years ago

    बेहद उम्दा पोस्ट??

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank you Sandeep ?

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Food
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

326 0
More stories in Food
fazal Esaf • 02 Jun, 2025 • 1 min read

हिजाब वाली लड़की

कहानी का विस्तृत सारांश यह कहानी आयशा नाम की एक युवा मुस्लिम छात्रा के बारे में है जो मुंबई के एक आधुनिक कॉलेज में हिजाब पहनकर आती है, लेकिन उसे अपने पहनावे के कारण सहपाठियों के उपहास और पूर्वाग्रह का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में आयशा इन टिप्पणियों को नज़रअंदाज़ करती है, लेकिन एक दिन कैंटीन में कुछ छात्रों द्वारा उसके हिजाब और उसकी बौद्धिक क्षमता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी उसे बोलने पर मजबूर कर देती है। आयशा बड़े ही शांत और दृढ़ स्वर में उन छात्रों को चुनौती देती है। वह सवाल करती है कि क्या हिजाब पहनने से "न्यूरॉन्स" काम करना बंद कर देते हैं और क्या विज्ञान में ऐसा कोई प्रमाण है जो यह बताता हो कि कपड़ों का एक टुकड़ा सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है। वह स्पष्ट करती है कि हिजाब उसकी आस्था का प्रतीक है और इसे पहनकर वह सुरक्षित और सहज महसूस करती है। आयशा के सवाल केवल उसके व्यक्तिगत अनुभव तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि वे समाज के सामने व्यापक प्रश्न उठाते हैं। वह पूछती है कि यदि एक महिला अपने चुने हुए परिधान में सहज महसूस करती है तो दूसरों को इसमें क्या समस्या होनी चाहिए। वह आज़ादी के सही अर्थ पर प्रकाश डालती है, जो न केवल अपनी पसंद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, बल्कि दूसरों की पसंद का सम्मान करने की भी। वह इस बात पर जोर देती है कि लोगों को उनके कपड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि उनके विचारों और गुणों के आधार पर आंका जाना चाहिए। आयशा के सवालों से कॉलेज के छात्र शर्मिंदा होते हैं और उसके प्रति उनका नज़रिया बदलता है। कुछ छात्र उससे माफ़ी भी माँगते हैं। आयशा का यह कार्य न केवल उसके आत्मविश्वास को दर्शाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि अज्ञानता और पूर्वाग्रह को समझ और सम्मान से ही हराया जा सकता है। कहानी इस बात पर ज़ोर देती है कि आयशा एक मेधावी छात्रा थी और हिजाब उसकी बौद्धिक क्षमता या पहचान के आड़े कभी नहीं आया।

480 0
More stories in Food
Sourav Pradhan • 31 May, 2023 • 1 min read

Chakalaka Recipe

Best recipe Chakalaka recipe

1456 1
More stories in Food
Ruchika Rai • 26 Feb, 2023 • 0 mins read

होली और हम

होली और हम

806 0