झटपट सेब का हलवा

स्वादिष्ट सेब का हलवा। जो पौष्टिकता के साथ साथ बनाने में भी आसान होता है।

Originally published in hi
Reactions 3
635
Charu Chauhan
Charu Chauhan 12 Jul, 2020 | 1 min read
Sweet dish Healthy Traditional recipe Cooking Fastingrecipe

यदि आप मिष्ठान प्रेमी हैं तो एक यह बेहतरीन डिश है| सेब का हलवा अत्यधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है| यह हलवा कम समय में ही तैयार किया जा सकता है, वह भी कुछ सामग्रियों के साथ| यह बच्चों के लिए बनाने में बहुत आसान है और स्वास्थ-वर्धक भी है| हम इसे बिना किसी पूर्व तैयारी के झटपट तैयार कर सकते हैं| मैं दृढ़ता से बच्चों के लिए इस व्यंजन बनाने का सुझाव दूंगी|

सामग्री :-

5-6 सेब छीलकर और घिसा/कसा हुआ 2 चम्मच घी या मक्खन

1-2 चम्मच पानी

1 चम्मच दालचीनी पाउडर

1 चम्मच वेनिला पाउडर या वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें (वैकल्पिक)

4 चम्मच चीनी

बादाम, काजू, पिस्ता के कुछ कटे हुए टुकड़े

बनाने की विधि :-

कम-मध्यम गैस पर एक कड़ाही या सॉस पैन को गरम करें और घी को पिघलाने के लिए डाल दें| अब कटा हुआ सेब डालें और उन्हें 4-5 मिनट भूनें| जब यह थोड़ा भूरा और मुलायम हो जाए तो इसमें 1 चम्मच पानी मिलाएं| आँच को कम करके 10-11 मिनट तक पकाएँ| इसे ठीक से मैश करें और इसमें चीनी मिलाएं| इसमें वेनिला पाउडर और दालचीनी पाउडर मिलाएं| अब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और पैन को गैस से उतार लें| हलवे को एक प्लेट पर निकालें और 1 इंच मोटी चौकोर परत में बनाएँ| ठंडा होने पर चौकोर या डायमंड आकर में काट लें|

ध्यान दें :-

  • अगर सेब कम मीठे हैं तो अधिक चीनी डालें|
  • आप यह गर्म भी परोस सकते हैं|
  • आप इसमें दूध भी मिला सकते हैं|
  • आप अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं|
  • आप चाहें तो इसमें खोया भी मिला सकते हैं|
  • चलाते वक़्त थोड़ा ध्यान रखें ताकि हलवा बर्तन में नीचे लगे नहीं|

प्रिय पाठकों, इस स्वादिष्ट और आसान रेसिपी को आज़माएँ| यह किसी भी त्यौहार या व्रत में भी आसानी से बनाया जा सकता है| अधिक लेखों के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं| सभी पाठकों को धन्यवाद|


चारु

3 likes

Published By

Charu Chauhan

Poetry_by_charu

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Mayur Chauhan · 3 years ago last edited 3 years ago

    पौष्टिकता से भरपूर

Please Login or Create a free account to comment.