चटपटी "मटर की नमकीन"

सूखे मटर की चटपटी नमकीन की बनाने की विधि।

Charu Chauhan
07 Jan, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1324
#peas #salty #spicy #tasty #snacks
चटपटी "मटर की नमकीन"

Pic source Google

मटर की नमकीन खाने में बहुत अच्छी लगती है। मुझे घर की बनी चीज़ें बहुत अच्छी लगती हैं। क्योंकि हर बार बाहर की चीज़ें अच्छी बनी हुई मिल जाएँ जरूरी नहीं होता। वैसे भी खुद से चीज़ों को बनाकर खाना या खिलाने का मज़ा ही कुछ और होता है। अगर आप भी मेरे जैसे घर पर चीज़ों को बनाना ज्यादा पसंद करते हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आयेगी। विधि कुछ इस प्रकार है -

सामग्री:-

एक कटोरी सूखी मटर, हरी या पीली (मैंने पीली वाली ली है)

आधा चम्मच बेकिंग पाउडर (ऑप्शनल) 

सादा नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर - सभी स्वादानुसार 

1tbs धनिया पाउडर

1tbs अमचूर पाउडर 

1/2 tbs काली मिर्च पाउडर 

1/2 tbs चाट मसाला (ऑप्शनल) 

तेल तलने के लिए

विधि:- मटर को रात भर पानी में भिगो कर रख दें, अगर बेकिंग पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं तो साथ में वो भी डाल दें। सुबह को मटर से पानी निकाल कर नरम होने तक उबाल लें। 

खुली उबालें तो 20-25 मिनट उबालें, कूकर में उबालनी है तो 4-5 सीटी लगा लें। मटर को इतना नर्म होने तक उबालना है कि वो उँगलियों से आसानी से दब जाए। लेकिन चटके नहीं।

उबाल जाने के बाद मटर से सारा पानी निकाल दें। फिर किसी सूती कपड़े पर फैला कर पंखे की हवा में लगभग 2 घंटे सुखा लें। जब मटर का सारा पानी सूख जाए तब कड़ाई में तेल गरम करें और थोड़ी थोड़ी मटर डाल कर डीप फ्राई कर लें। मटर कुरकुरी होने तक डीप फ्राई करें। उसके बाद सारी मटर को किसी स्टील की छलनी में डालते जाए। उससे मटर का एक्सट्रा तेल छलनी के नीचे रखे बर्तन में निकल जाएगा। सारी मटर जब तैयार हो जाए सभी मसाले एक साथ मिला कर मटर पर डालें और अच्छे से मिला दें।





नोट:-

1- मटर को डीप फ्राई करने के लिए स्टील की छलनी का प्रयोग भी कर सकते हैं। मतलब यह कि सीधे मटर कड़ाई में ना डाल कर छलनी में डालें और फिर उस छलनी को कढ़ाई में रखें। उससे कढ़ाई से मटर निकालने की दिक्कत बच जायेगी।

2- मटर को कड़ाई में डाल कर पीछे हट जाएं क्योंकि मटर अक्सर चटक जाती है जो ऊपर आ सकती है।


धन्यवाद !


चारु



1 like
☕

Support Charu Chauhan

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Charu Chauhan
Published By

Charu Chauhan

@Poetry_by_charu

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

324 0
More stories in Health
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

377 0
More stories in Health
fazal Esaf • 02 Jun, 2025 • 1 min read min

हिजाब वाली लड़की

कहानी का विस्तृत सारांश यह कहानी आयशा नाम की एक युवा मुस्लिम छात्रा के बारे में है जो मुंबई के एक आधुनिक कॉलेज में हिजाब पहनकर आती है, लेकिन उसे अपने पहनावे के कारण सहपाठियों के उपहास और पूर्वाग्रह का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में आयशा इन टिप्पणियों को नज़रअंदाज़ करती है, लेकिन एक दिन कैंटीन में कुछ छात्रों द्वारा उसके हिजाब और उसकी बौद्धिक क्षमता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी उसे बोलने पर मजबूर कर देती है। आयशा बड़े ही शांत और दृढ़ स्वर में उन छात्रों को चुनौती देती है। वह सवाल करती है कि क्या हिजाब पहनने से "न्यूरॉन्स" काम करना बंद कर देते हैं और क्या विज्ञान में ऐसा कोई प्रमाण है जो यह बताता हो कि कपड़ों का एक टुकड़ा सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है। वह स्पष्ट करती है कि हिजाब उसकी आस्था का प्रतीक है और इसे पहनकर वह सुरक्षित और सहज महसूस करती है। आयशा के सवाल केवल उसके व्यक्तिगत अनुभव तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि वे समाज के सामने व्यापक प्रश्न उठाते हैं। वह पूछती है कि यदि एक महिला अपने चुने हुए परिधान में सहज महसूस करती है तो दूसरों को इसमें क्या समस्या होनी चाहिए। वह आज़ादी के सही अर्थ पर प्रकाश डालती है, जो न केवल अपनी पसंद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, बल्कि दूसरों की पसंद का सम्मान करने की भी। वह इस बात पर जोर देती है कि लोगों को उनके कपड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि उनके विचारों और गुणों के आधार पर आंका जाना चाहिए। आयशा के सवालों से कॉलेज के छात्र शर्मिंदा होते हैं और उसके प्रति उनका नज़रिया बदलता है। कुछ छात्र उससे माफ़ी भी माँगते हैं। आयशा का यह कार्य न केवल उसके आत्मविश्वास को दर्शाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि अज्ञानता और पूर्वाग्रह को समझ और सम्मान से ही हराया जा सकता है। कहानी इस बात पर ज़ोर देती है कि आयशा एक मेधावी छात्रा थी और हिजाब उसकी बौद्धिक क्षमता या पहचान के आड़े कभी नहीं आया।

479 0
More stories in Health
Dubai Medicine Agency • 23 May, 2025 • 2 mins read min

Abortion Pills in Dubai +971569791784 Abortion Health Awareness about Mifegest Cytotec Pills in Ducai

We are offering Abortion Pills +971569791784 in all over UAE Dubai, Abu Dhabi, Ajman, Sharjah, we have the best Pills Mifefest and Cytotec available for safe abortion.

746 0