महानायक aka Superhero

सुपर हीरो किसी व्यक्ति विशेष से संबंधित नहीं है। यह तो वह जज्बा है जो हर इंसान को अपनी सीमाओं से आगे लांग कर, दूसरे व्यक्ति और समाज की सहायता करने को प्रेरित करता है।

Originally published in hi
Reactions 1
730
indu inshail
indu inshail 20 Jun, 2020 | 1 min read
Covid19 Family Superhero Soldiers ContestAlert Selftalk Motivation Doctors

हर घर का मुखिया उस घर का नायक होता है। जिसे हम सुपर हीरो भी कहते हैं।

जैसा कि घर के मुखिया से ही साफ पता चल जाता है की घर की बड़ी जिम्मेदारी उसी के ऊपर होती है।कोई भी अड़चन उसके जीवन में क्यों ना आ जाए, वह घर के सदस्यों को इसकी भनक भी नहीं लगने देता। अपने घर के हर सदस्य को खुशियों से परिपूर्ण रखता है।

वैसे ही हमारा भारत भी एक परिवार है जहां पर देश के जवान, सैनिक, पुलिस, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं सफाई कर्मी मुखिया का उत्तर दायित्व निभाते हैं। मुखिया का किरदार और देश की जिम्मेदारी को निभाते निभाते अपनी जान भी कुर्बान कर देते हैं | 

जब हम अपने घरों में चैन की नींद सो रहे होते हैं, उस वक्त भी देश के नायक, देश की पहरेदारी करते करते, अपने सीने पर गोली खाते हैं। वो ही हमारे देश के सच्चे सुपर हीरो हैं जो हमें सुकून देने के लिए अपना सारा सुख पीछे छोड़ आते है। हंसते हंसते हमारे नायक मौत की सूली चढ़ जाते हैं।

कैसा भी मौसम हो,चाहे कड़कती ठंड में हाथ और पैर सुन्न हो जाए या गर्मी की धूप में आंखें जल जाए या फिर बारिश में आसमान में गरजते बादल के तले ऊपर से नीचे तक भीग जाए, पर उन्हें सिर्फ एक ही धर्म याद रहता है और वह देश-धर्म है। अपने देश से प्यार करते हुए अपने देश के लिए अपनी जान निछावर कर देना, यह जज्बा और देश के महान नायक की झलक, हमारे रक्षा तंत्र के नौजवानों में ही मिलती हैं।

वैसे ही हमारे देश का स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग भी बहुत सारे नायक से परिपूर्ण है। पुलिस कर्मी, चिकित्सक, नर्स ,स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कर्मी, यह सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना काल के समय में दिन रात जुटे हुए हैं । वे सब अपने जान और आराम की परवाह ना करते हुए तन मन और धन से देश धर्म की सेवा को निभा रहे हैं। हमारे देश के महानायको ने, अपने कर्तव्य के पीछे,अपने घर की जिम्मेदारियों को, ताक पर रख दिया लेकिन अपनी मातृभूमि के हर वासी के लिए खुद का समर्पण कर दिया। है। ऐसे ही महानायको की सूची, या दूसरे शब्दों में इन्हें सुपर हीरो कहें, इस महामारी के दौर में और आपातकालीन युद्ध के शोर से देश को सुरक्षित बाहर निकाल कर ले आएंगे।

 हां , इन्होंने ही तो हम सबके साथ साथ , हर घर के नायक को सुरक्षा प्रदान किया हैं। तो चलिए,अपने देश के महानायको को और अपने परिवार के नायक को शत-शत नमन करते हैं और उनके इस त्याग, बलिदान और समर्पण को सलाम करते हैं।

आपसे फिर मिलना होगा एक नई सोच के साथ तब तक के लिए अपना खूब सारा ख्याल रखें। जल्दी ही फिर मिलते हैं।

आपकी अपनी इंदु इंशैल

 


1 likes

Published By

indu inshail

Indu_Inshail

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Shailendra Kumar · 3 years ago last edited 3 years ago

    These guys are real Super Heroes! Good writing! All the best.

  • Mithun kumar Muddan · 3 years ago last edited 3 years ago

    These people are real making differences

  • indu inshail · 3 years ago last edited 3 years ago

    Thank you shailendra kumar

  • indu inshail · 3 years ago last edited 3 years ago

    Thank you Mithun jee

  • Neha Srivastava · 3 years ago last edited 3 years ago

    Bahut sundar💐💐

  • indu inshail · 3 years ago last edited 3 years ago

    Thank you Deepti

Please Login or Create a free account to comment.