चरित्र इंसान का

कहो क्या इंसान का चरित्र

Originally published in hi
Reactions 1
497
Dr. Pratik Prabhakar
Dr. Pratik Prabhakar 19 Apr, 2021 | 1 min read
Relation Human

कहो कारण क्या 

दुविधा का मित्र?

सखे कहो क्या

इंसान का चरित्र?



गिरता ही जाता

क्या है कारण?

मालूम हो तो

कहो निवारण।



कटुता , तृष्णा, 

क्षोभ, घृणा,द्वेष

बनाया यह क्या

मनुज ने भेष??


कुविचारों में लिप्त

नित होता पतित

आख़िर क्यों भुला

उसने है अतीत?


जब करते सभी

पर अनुसरण।

जीते जी करते

खुद का मरण।



स्वविवेक जगाओ

अपने भीतर झाँको

क्या करें सुपथ को

मित्रों स्वं में झाँको।।

1 likes

Published By

Dr. Pratik Prabhakar

Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.