प्राण लूँ

क्या खुद के खंजर से खुद के प्राण लूँ

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 765
Dr. Pratik Prabhakar
Dr. Pratik Prabhakar 18 Jan, 2021 | 1 min read



कुछ नया न हो जब

खुद को मरा मान लूँ?

या लड़ूँ कुछ नए को

मन में ये ठान लूँ।


अधरों से सिसकियाँ फूटे

चाहे अब दिल टूटे

गुढ़ क्या है रहस्य?

आगे बढ़ जान लूँ।


मुरझाये फूलों से सीखूं

कैसे मैं हँसूँ निरखूँ?

खुद के खंजर से ही 

क्या खुद के प्राण लूँ?


खोई ख़ुशी पाने को 

लक्ष्य तक जाने को

छीन कर लिवास को

क्या नया पहचान लूँ?


चहुंओर हो हँसी ठिठोली

रंगों में घुली हो होली

रक्त से ये शास्त्र से

कैसे वो सम्मान लूँ ??

1 likes

Support Dr. Pratik Prabhakar

Please login to support the author.

Published By

Dr. Pratik Prabhakar

Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.