हैरी और हॉगवर्ट्स

जादुई दुनिया के सुप्रसिद्ध स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस के गेट पर काफ़ी गहमागहमी है हो भी क्यों न, एक मगलू बच्ची घोर निद्रा में जो जा चुकी है।  प्रिंसिपल डंबलडोर के आते ही अन्य प्रोफेसरों ने सभी छात्रों को अपने अपने कमरे में जाने का आदेश दिया।

Dr. Pratik Prabhakar
30 Jul, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 2 💬 1 👁 1208
हैरी और हॉगवर्ट्स

हैरी और हॉगवर्ट्स

जादुई दुनिया के सुप्रसिद्ध स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस के गेट पर काफ़ी गहमागहमी है हो भी क्यों न, एक मगलू बच्ची घोर निद्रा में जो जा चुकी है। 

प्रिंसिपल डंबलडोर के आते ही अन्य प्रोफेसरों ने सभी छात्रों को अपने अपने कमरे में जाने का आदेश दिया।

पर हैरी पॉटर इस बात की तह में जाना चाहता था। रॉन ने उसे मना भी किया। अपने जादुई कंबल को ओढ़ वो अदृश्य हो गया और प्रिंसिपल के कमरे में प्रवेश कर गया।

वहाँ एक टेबल पर मगलू बच्ची सिसली को लिटाया गया था। प्रोफेसर्स अपने अपने तरकीब से उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें अंदेशा था कि हो न हो हॉगवर्ट्स पर कोई नया खतरा मंडरा रहा है। 

प्रोफेसर स्नेप ने तब प्रिंसिपल से कहा कि इस निद्रा से एक ही चीज सिसली को जगा सकता है, वो है अश्व मानव के आँसू से बना काढ़ा। पर अश्व मानव का आँसू लाना इतना सरल कार्य नहीं है।


जादुई कंबल के भीतर से हैरी सब देख सुन रहा था। वो समझने का प्रयास कर रहा था। तभी प्रिंसिपल ने कहा कि यदि कोई बच्चा जाकर आँसू ले आये तब ही सिसली को बचाया जा सकता है। 

चूँकि अश्व मानव इंसान को अपना दुश्मन मानते हैं । पर वह अपने जादू और बल का इस्तेमाल बच्चों पर नहीं कर सकता। पर प्रोफेसर स्नेप इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मुसीबत में डालना सही नहीं लगा।

तभी हैरी का कंबल पास पड़े सुराही से लगा और गिर गया। प्रोफेसर्स समझ गए थे कि कोई और भी है उस कमरे में जो उनकी बातें सुन रहा है।


उन्होंने "प्रकट भव" कहा और हैरी सबके सामने प्रकट हो गया। प्रोफेसर्स बहुत नाराज़ हुए। लेकिन हैरी के मदद के बिना आँसू लाना सम्भव नहीं था।

उसी समय हरमायनी, रॉन और हैरी जंगल की ओर अश्व मानव की खोज में निकले। रॉन बहुत डरा हुआ था पर दोस्तों को मुसीबत में छोड़ देने वाला कैसे एक अच्छा दोस्त हो सकता है।



हरमायनी ने एक मंत्र को उच्चरित किया जिससे उन्हें अश्व मानव का पता चल गया। हैरी के सिर के निशान को देख ही अश्व मानव आँसू देने को तैयार हुआ। चूँकि हैरी के पिता के अश्व मानव से अच्छे संबंध थे और उसके पिता के मौत के बाद ही अश्व मानव ने इंसानों को अपना दुश्मन मान लिया था।

आँसू लेकर जैसे ही सभी हॉगवर्ट्स पहुँचे। उनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। जल्दी से काढ़ा तैयार हुआ और पीते ही सिसली को होश आया गया।


एक बार फिर हैरी की टीम ने हॉगवर्ट्स को मुसीबत से उबार दिया था।


2 likes
☕

Support Dr. Pratik Prabhakar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Dr. Pratik Prabhakar
Published By

Dr. Pratik Prabhakar

@Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    I love this series a lot. Even I watched it many times may be more than 10 times ? और मज़े की बात है कि इन दिनों भी देख रही हूँ ?

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Action and Adventure
Aarti Kushwah • 15 Sep, 2026 • 1 min read

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

92 0
More stories in Action and Adventure
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

331 0
More stories in Action and Adventure
Adhiraj • 19 Oct, 2025 • 1 min read

कविता : पर्वतों के पुत्र

साहसी संघर्ष में विचलित नहीं होते |

423 1
More stories in Action and Adventure
Aarti Kushwah • 15 Aug, 2024 • 1 min read

आज़ादी अभी बाकी है...

कहने को तो आज़ाद हैं हम, पर आज़ादी अभी बाकी है, ये मैं नहीं इस देश की बेटियाँ बताती हैं ।

954 1