जिंदगी का सफर

प्यार के जज्बातों को बयां करती कविता

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 759
Babita Kushwaha
Babita Kushwaha 22 Feb, 2021 | 0 mins read
Poetry 1000poems

जिंदगी का सफर कुछ यूं गुजार लेना,

कभी काँटो के रास्ते पर मुझे गोद उठा लेना,

तो कभी मुश्किलों के तूफान में हाथ थाम लेना,

कभी मैं रूठ जाऊ तो तुम मना लेना,

गलती हो जाये कभी तो माफ कर देना,

जिंदगी का सफर कुछ यूं गुजार लेना।।


व्यस्तता कितनी भी हो दो पल साथ जरूर बैठ लेना,

कभी थक कर बैठ जाऊँ तो काम मे हाथ बंटा लेना,

रास्ता लंबा है और डगर कठिन है,

कभी हार के रुक जाऊ तो हौसलों के पंख लगा देना,

जिंदगी का सफर कुछ यूं गुजार लेना।।


©®बबिता कुशवाहा

1 likes

Support Babita Kushwaha

Please login to support the author.

Published By

Babita Kushwaha

Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.