खुशियां

खुशियों को पहचानों

Originally published in hi
❤️ 1
💬 3
👁 794
Babita Kushwaha
Babita Kushwaha 24 Feb, 2021 | 0 mins read
Poetry 1000poems

छोटी छोटी चीजों में खुश हो कर तो देखो

जिंदगी कितनी खूबसूरत है जरा जी कर तो देखो

खुशनसीब हो तुम जो तुम्हारे पास घर है

जिसके पास घर नही जरा

उसका आसरा बन कर तो देखो

भूल जाओगे तुम पूजा पाठ करना

पहले माँ बाप की सेवा करके तो देखो

तृप्त हो जाएगी आत्मा तुम्हारी भी

जरा प्यासे को पानी पिला कर तो देखो

छोड़ दो कल की चिंता करना

जिंदगी में जो आज मिला है

उस पर पहले खुश हो कर तो देखो

जिंदगी कितनी खूबसूरत है जरा जी कर तो देखो।


©®बबिता कुशवाहा

1 likes

Support Babita Kushwaha

Please login to support the author.

Published By

Babita Kushwaha

Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Charu Chauhan · 4 years ago last edited 4 years ago

    बहुत प्यारी बात कही। ?

  • Anita Bhardwaj · 4 years ago last edited 4 years ago

    बहुत सुंदर

  • Babita Kushwaha · 4 years ago last edited 4 years ago

    शुक्रिया ❤️❤️

Please Login or Create a free account to comment.