क्वारंटाइन और गेम्स

लॉक डाउन में गेम्स का आनंद जरूर ले।

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 1782
Babita Kushwaha
Babita Kushwaha 05 Apr, 2020 | 0 mins read

मौजूदा डर और घबराहट के बीच भी हम खुद को लकी मानते है की हमारा परिवार हमारे साथ और सुरक्षित है। कुछ लोग ऐसे भी है जो इस लॉक डाउन में बस और ट्रेन बंद होने के चलते अपने परिवार से दूर है। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश मे कर्फ्यू जैसे हालात है। लॉक डाउन के चलते हम घरों में है और पूरा टाइम अपने परिवार के साथ बिता रहे है। आज मैने अपने परिवार के साथ गेम्स खेल कर समय बिताया जिन्हें मैं आप लोगो के साथ शेयर कर रही हु। आप भी क्वारंटाइन में इन गेम्स का आनंद ले कर अपनी बोरियत दूर कर सकते है।

1. साँप सीढ़ी

बच्चो से लेकर बड़ो तक इस गेम को खेल सकते है। शरू से लेकर अन्त तक इसमे रोमांच बना रहता है। जिंदगी की भागदौड़ में अगर आप इसे नही खेल पाए तो फिलहाल हमारे पास समय ही समय है तो इस खेल का आनंद लेने के लिए।

  1. शतरंज

यह दिमाग को फिट रखने के लिए सबसे अच्छा गेम है। वैसे भी आप काफी दिनों से घर पर है शरीर के साथ दिमाग भी सुस्त हो गया होगा तो आप शतरंज का खेल खेल कर दिमाग को दौड़ा सकते है। इस खेल में एकाग्रता बहुत जरूरी है। बच्चो को यह गेम जरूर सिखाये।

3. कैरम

यह बहुत ही पुराना गेम है। तेज नजर और उंगलियों के कंट्रोल का यह गेम परिवार के साथ बैठ कर खेला जा सकता है।

  1. लूडो

यह गेम बहुत पहले से चला आ रहा है। अब तो इसे ऑनलाइन चार लोग अलग अलग शहरों में बैठ कर भी खेल सकते है।

तो लॉक डाउन में आप सब भी अपने परिवार के साथ इन गेम्स का आनंद जरूर उठाये। बच्चे भी खुश और आप भी साथ मे एन्जॉय करें। घर पर रहे, सुरक्षित रहे।

0 likes

Support Babita Kushwaha

Please login to support the author.

Published By

Babita Kushwaha

Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.