बस चंद मिनट योगा बड़ा फायदा होगा

योग दिवस पर विशेष

Originally published in hi
Reactions 1
393
Varsha Sharma
Varsha Sharma 21 Jun, 2021 | 1 min read
#advise # yogaday

योग

  


योग शब्द युज से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना|

महर्षि पतंजलि को योग का जनक कहा जाता है|

महर्षि पतंजलि ने  योग की व्यापक विवेचना की है इसमें कई सोपान है, यम, नियम ,आसन, प्राणायाम ,प्रत्याहार ,धारणा, ध्यान और समाधि इसे अष्टांग योग नाम दिया है |

 योग के समान बल नहीं होता| चित्त की वृत्तियों का निरोध करना ही योग कहा जाता है|योग सही तरीके से जीने का एक विज्ञान है|

सही तरीके से किया गया योग आपकी मानसिक और शारीरिक व्याधियों को खत्म कर सकता है|

योग चिकित्सा वैज्ञानिकों के अनुसार, योग चिकित्सा तंत्रिका और अंतः स्रावी तंत्र में बनाए गए संतुलन  ही योग है|

योग करने का सही समय सूर्यास्त से पहले का होता है |योगा करने से पहले दैनिक कार्यों से निवृत्त हो| योगा करने के 30 मिनट तक कुछ भी ना खाएं और योगा करने के एक घंटे बाद ही नहाए |

योगा की शुरुआत प्रार्थना से करें फिर सभी योगासन करने के बाद में अंत में शांति पाठ करें|

 योगा एक अच्छे गुरु की देखरेख में ही करें|

    "डॉक्टर को है दूर भगाना

     तो योगासन करो रोजाना"

 

योगा से आपके शरीर को स्फूर्ति मिलती है और आप ऊर्जा से भर जाते हैं|

शुरुआत में हल्के योगासन करे, कम मात्रा में करें, धीरे-धीरे उन्हें बढ़ाते जाएं| 

प्राणायाम सांसों का आवागमन ही है जब सांस लेते हैं तो हमारा पेट सदा बाहर आना चाहिए और सांस छोड़ते समय पेट अंदर आना चाहिए ज्यादातर हम लोग इसका उल्टा करते हैं सांसो पर नियंत्रण ही प्राणायाम कहलाता है जो शरीर की अन्य प्रणालियों को सीधे प्रभावित करती हैं| योगा अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप गठिया , पाचन विकार कई बीमारियों में बहुत फायदेमंद है|

योग के कुछ प्रकार वृक्षासन, सूर्य नमस्कार वक्रासन, ताड़ासन गति शक्ति विकासक क्रिया , मकरासन कपालभाति अनुलोम विलोम, है |उचित प्रशिक्षक की देखरेख में ही उनका अभ्यास करना चाहिए|योग को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता दी है  अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 से  प्रति वर्ष मनाया जाता है|इस वैश्विक महामारी के दौरान तो हमें और भी आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिले हैं जो कोरोना मरीजों को ठीक करने में कारगर साबित हुए हैं | और अब लोग योग के प्रति जागरूक हैं|अंत मे यही कहूंगी

   

    " योग दिवस की यही पुकार

स्वस्थ रहें सारा संसार, 

     मिलकर योग करे नर नारी 

भागे उनकी सभी बीमारी"


वर्षा शर्मा

दिल्ली

1 likes

Published By

Varsha Sharma

varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.