नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं

A poetic Instagram reel showing the transition from autumn to spring with scenes of falling leaves, fresh green buds, birds, blooming gardens, fruit markets, and a glowing diya. The visuals symbolize renewal, nature’s beauty, and the celebration of the Hindu New Year and Navratri, ending with a strong message of pride and cultural identity.

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 59
Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 19 Mar, 2026 | 1 min read
#my_pen_my_strength

गया जो मौसम पतझड़ का, नएपन से सृष्टि ने श्रृंगार किया,

नई कोंपलें फूटीं, नई कलियों ने प्रकृति सौंदर्य को धार दिया,


चहुँ ओर चहचहाते पंछियों की चहचहाट में, नूतन सा सुर है,

बागों में लौटी है रौनक नए रंग में, कोयल की कुक सुमधुर है,


आमों के बागानों में मंजरियाँ भी फल बनने को मचल रही हैं,

लदी हुई ये लीचियों की बौरें भी मधुपों को आकृष्ट कर रही हैं,


हरे तरबूजों और लाल खरबूजों से हाट नए सिरे से सज रहा है,

खीरे और ककड़ियों का स्वाद भी सबके जुबान पर चढ़ रहा है,


गेहूँ की बालियाँ भी खेतों में लहलहाकर गीत कोई सुना रही है,

पेड़ों से पतझड़ में बिछड़ी पत्तियाँ, नया जन्म ले बलखा रही हैं,

नए मौसम का आरंभ है, पुरानापन जैसे कहीं खोता जा रहा है,

धरती की बदली छटाएं देख, अंबर भी नया सा होता जा रहा है,


नववर्ष विक्रम संवत् 2083, माता दुर्गा के आगमन से आरम्भ है,

नवीनता के दृश्यमान संकेतों संग आए इस नववर्ष पर हमें दंभ है,

माँ शैलपुत्री की अनुकंपा से जो नयापन अब नवाचारों में आएगा,

बधाई हो ये हिन्दू नववर्ष सबको, ये हममें नवीन उत्साह जगाएगा।


BY :— © Saket Ranjan Shukla

IG :— @my_pen_my_strength

0 likes

Support Saket Ranjan Shukla

Please login to support the author.

Published By

Saket Ranjan Shukla

saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.