भिखारी

भिखारी

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 407
Ruchika Rai
Ruchika Rai 30 Oct, 2021 | 1 min read

जीर्ण शीर्ण सी काया लिए,

भटक रहा था वो डगर डगर,

पेट भर खाने के लिए

वो बेचैन और रहता था तरस।

इस गली से उस गली 

नही मिला उसका कोई ठौर।

दो मुट्ठी अनाज के लिए

इधर उधर रहता था दौड़।

भूख से पेट चिपके

पीठ का था पता नही,

आँख थी जो धँसी उसकी,

गाल भी दिख रहा था नही।

चमड़ी उसकी झूल रही थी,

मांस का था नही ठिकाना।

हड्डियों से बना ढांचा,

देख कर था मन में क्रंदन।

दोष किसको दूँ सदा मैं,

नियति को या उसके कर्म को।

मानव के प्रति ये असमानता,

ईश्वर क्यों चुप और मौन।

जीर्ण शीर्ण है उसकी माँ,

मन करता है क्रंदन।

ईश्वर सबको क्षमा करें,

भूख से न हो रुदन।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.