गुरु
गुरु के चरणों में मिले, सारा सुख संसार।
गुरु की कृपा से करें,भवसागर को पार।।
नही मिले गुरु के बिना,जीवन में सद्ज्ञान।
हमें दिलाते गुरु सदा,जीवन में सम्मान।।
जीवन में गुरु से बड़ा,नही किसी को जान।
भगवन से पहले रहे,गुरु का ही है स्थान।।
गुरु बतलाते हैं सदा,सही गलत क्या काम।
वह दिखलाते राह हैं,जिससे मिले मुकाम।
गुरु की कृपा बनी रहे,मिले सदा आशीष।
उनके चरणों मे सदा,झुका रहे ये शीश।।
Paperwiff
by ruchikarai