कृषक और किसानी

कृषक और उनकी किसानी

Prem Bajaj
01 Dec, 2020 1 min read min read hi
❤️ 2 💬 0 👁 956
कृषक और किसानी

चीर के धरती के सीने को नए -नए अंकुर है उगाता ,

करके मेहनत अन्न उगाता , भूख वो जन-जन की मिटाता ।

कड़कती धूप हो या ठिठुरती सर्दी या हो काली घटा से बरसती बरखा ,

मुंह में निवाला ना तन पे दुशाला ,जेठ महीना ,

 पूस की रात , इनके लिए एक जैसे हालात ।


पायल , बिंदिया , कंगना , हार ऐसा नहीं उसे रास ना आता ,

उसको भी सजना - संवरना भाता , उंडेल कर अपने सपनों को खेत में ,

देख कर खुशी चेहरे पे बच्चों के , खुशी से उसका मन मयूर है अकुलाता ।

आलस कभी ना मन में रहता , बिन बोले चुपचाप ,

सूखा, बाढ़ , कुदरत का कहर है सहता रहता ।


सूरज उगने से पहले उठता , सबको निवाला देने वाला ,

कभी - कहीं खुद बिन निवाला रह जाता ।

जो सबको अन्न खिलाता , वो खुद क्यों भूखा रह जाता ?

कोई तो समझें उसकी व्यथा , वरना एक

दिन बन जाएगी किसान की किसानी एक कथा ‌ ।

2 likes

Support Prem Bajaj

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Prem Bajaj
Published By

Prem Bajaj

@prembajaj1

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Farmers of India suffering
rashi sharma 29 Jul, 2022 1 min read min

"किसानों का दर्द "

जो खुद मेहनत करता है, लाखों का पेट भरता है, लगन देखों उसकी, ना थकता है और ना ही शिकायत करता है, सब्र कर हर सफर पार करता है.

781 0
More stories in Farmers of India suffering
Dakshal Kumar Vyas 26 Apr, 2022 1 min read min

Village

Village

949 1
More stories in Farmers of India suffering
Dakshal Kumar Vyas 22 Apr, 2022 0 mins read min

किसान

.

844 1
More stories in Farmers of India suffering
Dakshal Kumar Vyas 02 Mar, 2022 1 min read min

कंक्रीट के महल

कहानी इस औद्योगिकरण की है जिस के कारण गांव, जंगल नष्ट हो गए हैं l।

832 2