"तिरंगा लहराए रे"(गीत)

राष्ट्रध्वज तिरंगा भारत की आन,बान और शान है।

Originally published in hi
Reactions 1
320
Dr. Anju Lata Singh 'Priyam'
Dr. Anju Lata Singh 'Priyam' 14 Aug, 2022 | 1 min read


शनिवार -13-8-2022

देशभक्ति गीत(पेपर विफ्फ पर प्रेषित)

#स्वरचित, मौलिक,सर्वथा अप्रकाशित एवं अप्रसारित

देशभक्ति गीत--

शीर्षक-" तिरंगा लहराए रे "


हमरा तिरंगा...

हमरा तिरंगा गगन में लहराए रे

हमरा तिरंगा..हमरा तिरंगा

इस झंडे में तीन रंग साजें

जी तीन रंग साजैं..

सब रंग महिमा से भरके बिराजैं..

जी भरके बिराजैं.

इसपे मनवा भी वारि-वारि जाए रे..

हमरा तिरंगा .........लहराए रे

हमरा तिरंगा

भगवा रंग कहे वीरों की गाथा जी वीरों की गाथा

सबहि नवाएं उनको जी माथा

हां उनको जी माथा ..

देस की खातिर प्रानों को लुटवाएं रे..

हमरा तिरंगा..........लहराए रे

हमरा तिरंगा

रंग सफेद का सबसे ही नाता

जी सबसे ही नाता..

मिलके रहो ये संदेसा सुनाता

संदेसा सुनाता..

मन का कबूतर चिहुंके उड़ा जाए रे..

हमरा तिरंगा..........लहराए रे

हमरा तिरंगा ...

खेतों में सबके ही झूमे हरियाली

जी झूमे हरियाली..

झोली रहे ना किसी की भी खाली..

किसी की भी खाली..

ये हरा रंग हमें जतलाए रे

हमरा तिरंगा ........लहराए रे

हमरा तिरंगा


चक्र बना बीच हौले से बोले

जी हौले से बोले..

चौबीसों घंटे चलो मेरे भोले

चलो मेरे भोले..

चलना होगा समय न निकल जाए रे..

हमरा तिरंगा ........लहराए रे

हमरा तिरंगा


आजादी का पिचहत्तरवां साल ..पिचहत्तरवां साल ..

सुख-वैभव से है देश खुशहाल..देश खुशहाल

जग में निस दिन ही नाम कमाए रे हमरा तिरंगा...


घर-घर तिरंगा,हर घर तिरंगा

जन-जन देश के रंग में है रंगा

झूमता मन ये खुशी के गीत गाए रे...हमरा तिरंगा



#स्वरचित देशभक्ति गीत

(काॅपीराइट )

रचना तिथि-13-8-2018।

1 likes

Published By

Dr. Anju Lata Singh 'Priyam'

anjugahlot

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • CHARU RISHI MEHRA · 1 year ago last edited 1 year ago

    अति सुंदर, दिल भी झूमते हुए लहराया आकि पंक्तियाँ पढ़। 👍🇮🇳👏👏👏👏

Please Login or Create a free account to comment.