बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ध्यान दें

Important Article for students

Kumar Sandeep
03 Aug, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 696
#Board pariksha 2023 #Board pariksha ki taiyari kaise karen #Board exam ki taiyari kaise karen #Mission board exam 2023
बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ध्यान दें

Photo by Jeswin Thomas on Unsplash

अगस्त का महीना आरंभ हो चुका है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए यह समय अति महत्वपूर्ण है। यही वो समय है जिसका लाभ विद्यार्थी यदि अच्छे से उठाएंगे तो अगले वर्ष आयोजित होने वाली फाइनल परीक्षा में वो बेहतर अंक हासिल कर सकते हैं।


      फरवरी के प्रथम सप्ताह अथवा द्वितीय सप्ताह में परीक्षा आयोजित हर वर्ष से होती आ रही है, तो कुल मिलाकर यदि कहें तो बच्चों के पास अब पाँच से छः महीने शेष हैं अच्छी तरीके से तैयारी करने के लिए। इन पाँच महीनों में की गई मेहनत ही बच्चों के बेहतर परीक्षा परिणाम को निर्धारित करेगी।


  जिन विद्यार्थियों के मन में यह सपना है कि परीक्षा के दो महीने पहले सभी विषय की तैयारी बेहतर तरीके से कर लूंगा अभी मुझे चिंता करने की ज़रूरत नहीं है तो मुझे लगता है कि यह उनका भ्रम है। बोर्ड परीक्षा में वे विद्यार्थी ही बेहतर कर पाते हैं जो वर्षभर मेहनत करते हैं। अपने एक भी मिनट को बर्बाद नहीं करते हैं।


            देखिये पढ़ाई का मतलब यह भी नहीं है कि आप लगातार पढ़ते ही रहें पर हाँ, पढ़ाई के लिए एक समय सारणी अवश्य बनाइये, और समय सारणी के अनुसार पढ़ाई निरंतर जारी रखिए। केवल एक विषय पर नहीं बल्कि हर विषय पर फोकस कीजिए। हर विषय की तैयारी यदि अच्छे से करेंगे तो अवश्य ही हर विषय में बेहतर अंक हासिल होगा और परीक्षा परिणाम बेहद ही शानदार आएगा। 


 यह स्मरण रखिए जैसी तैयारी रहेगी वैसा ही परिणाम आएगा। और परिणाम ही सबकुछ नहीं होता है। परीक्षा परिणाम जब आए और संतोषजनक परीक्षा परिणाम न आए तो भी आप मायूस न होइएगा, क्योंकि अंक निर्धारित नहीं करता कि आपकी काबिलियत कितनी है। पर हाँ, जब परिणाम आए तो इस बात का ख्याल रखिए कि आगे से मेहनत में कोई कमी न रहेगी। और फिर से मेहनत करने में लग जाइएगा।

  

    तो लग जाइए मेहनत करने में

 एक दिन अवश्य चखने के लिए मिलेगा 

    सफलता का मीठा फल।।



©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

1 like
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

108 0
More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

98 1
More stories in Education
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

268 1
More stories in Education
fazal Esaf • 18 Jun, 2025 • 1 min read min

कहानी का शीर्षक: "मिट्टी के साथी"

"मिट्टी और मनुष्य" एक मार्मिक कहानी है जो शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रकृति से अलगाव के बीच, मिट्टी और उसके सबसे छोटे जीवों — केंचुओं — के महत्व को दर्शाती है। कहानी फ़ज़ल एसाफ नाम के एक युवा, संस्कारी किसान के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गाँव की मिट्टी और उसके अनदेखे नायकों के प्रति गहरी समझ रखता है। कहानी की शुरुआत ठाणे के एक छोटे से कस्बे में बारिश के बाद की सुबह से होती है, जहाँ फ़ज़ल सड़क पर रेंगते केंचुओं को देखकर विचलित हो जाता है, क्योंकि लोग उन्हें बिना सोचे-समझे कुचल रहे हैं। वह एक केंचुए को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखता है और मन ही मन बुदबुदाता है कि लोग इस "कीड़े" की अहमियत नहीं समझते, जबकि यही उनकी "रोटियों" से जुड़ा है। आगे चलकर, फ़ज़ल का सामना तीन अलग-अलग राहगीरों से होता है: एक तेज़-तर्रार कॉर्पोरेट महिला, अदिति मैडम; एक अनुभवी बुज़ुर्ग, शास्त्री जी; और एक नन्हा लड़का, आर्यन। सबसे पहले, अदिति मैडम अनजाने में एक केंचुए को कुचल देती हैं। फ़ज़ल उन्हें रोकता है और विनम्रता से समझाता है कि यह "कीड़ा" नहीं, बल्कि "किसान का दोस्त" है जो मिट्टी को साँस देता है और ज़मीन को उपजाऊ बनाता है। अदिति शुरुआत में झिझकती हैं, लेकिन फ़ज़ल के शब्दों में छिपी सच्चाई उन्हें सोचने पर मजबूर कर देती है। इसके बाद, शास्त्री जी फ़ज़ल की बात का समर्थन करते हैं और अपने पुराने दिनों को याद करते हैं जब केंचुए को खेत में देखना अच्छी फसल का संकेत माना जाता था। वे आधुनिक समाज में मिट्टी से बढ़ती दूरी पर चिंता व्यक्त करते हैं। फ़ज़ल उन्हें समझाता है कि लोग मिट्टी को गंदगी समझते हैं, जबकि वही "गंदगी" उनकी थाली में गेहूं बनकर आती है, और केंचुए ही बिना किसी स्वार्थ के ज़मीन को जोतते हैं। कहानी में एक मार्मिक मोड़ तब आता है जब आर्यन, एक छोटा लड़का, केंचुए को "साँप जैसा कुछ" समझता है। फ़ज़ल धैर्य से उसे बताता है कि यह एक अर्थवर्म है जो मिट्टी को अंदर से जोतता है, हवा, पानी और बीज को पनपने में मदद करता है। वह आर्यन को समझाता है कि वह जो सब्ज़ियाँ खाता है, वे कहीं न कहीं केंचुए के कारण ही उगती हैं, जिससे आर्यन केंचुए को अपना दोस्त समझने लगता है। आर्यन की माँ भी इस छोटे लेकिन गहरे सबक के लिए फ़ज़ल को धन्यवाद देती हैं। एक छोटी सभा में, फ़ज़ल अदिति, शास्त्री जी और आर्यन को संबोधित करते हुए कहते हैं कि भले ही वे शहर में रहते हों और वह गाँव से हो, लेकिन "मिट्टी" ही वह धागा है जो उन सबको जोड़ता है। वह शहरी लोगों से मिट्टी के प्रति संवेदना रखने और छोटे जीवों को बचाने की अपील करता है। शास्त्री जी भावुक होकर कहते हैं कि जो समाज ज़मीन से रिश्ता तोड़ता है, वह रिश्तों की अहमियत भी भूल जाता है। कहानी का चरमोत्कर्ष तब आता है जब फ़ज़ल अपने झोले से एक मुट्ठी मिट्टी उठाता है जिसमें एक केंचुआ रेंग रहा होता है। वह भावनात्मक स्वर में समझाता है कि यह मिट्टी केवल मिट्टी नहीं, बल्कि "जीवन" है, जिसमें "मेहनत" और "उम्मीद" है। वह चेतावनी देता है कि जिस दिन केंचुए कम हुए, उस दिन रोटी भी महंगी हो जाएगी, मिट्टी बंजर हो जाएगी, और दिल भी। यह सुनकर आर्यन अब हर केंचुए को ध्यान से देखता है और वादा करता है कि वह उन्हें कुचलेगा नहीं। कहानी एक शक्तिशाली मोनोलॉग के साथ समाप्त होती है, जिसमें फ़ज़ल की आवाज़ बताती है कि शहर भले ही चमकता हो, लेकिन उसकी नींव वही मिट्टी है जो गाँवों में साँस लेती है। वह जोर देता है कि अगर हम मिट्टी को मारते रहेंगे, तो हम भी धीरे-धीरे मरेंगे, "बिना आवाज़ के, बिना मिट्टी के।" अंतिम पंक्तियाँ एक काव्यात्मक संदेश देती हैं: "जो रेंगता है ज़मीन पर, वो थामे है आसमान को। न कुचलिए उसे, क्योंकि वो पालता है हमें… चुपचाप।" संदेश: यह पटकथा एक सरल लेकिन गहन संदेश देती है: "ज़मीन पर चलिए, मगर ज़मीन को समझकर चलिए। क्योंकि वहीं से जीवन उगता है।" यह कहानी हमें प्रकृति के सबसे छोटे सदस्यों के महत्व को पहचानने और उसके साथ हमारे संबंध को फिर से स्थापित करने के लिए प्रेरित करती है।

365 0