हमारा कर्तव्य

बड़े-बुजुर्ग हमारे घर की धरोहर हैं।

Kumar Sandeep
26 Sep, 2020 • 0 mins read • hi
❤️ 4 💬 8 👁 1135
हमारा कर्तव्य

"माँ! दादा जी बदन दर्द से रातभर परेशान रहते हैं, पर न तो पापा रात में दादा जी को देखने जाते हैं न और न ही आप।" दस वर्षीय बेटे ने जैसे ही यह प्रश्न अपनी माँ से किया माँ एक पल के लिए सन्न रह गई। माँ बेटे के प्रश्न का जवाब दे पाने में असमर्थ थी। बेटे को समझाते हुए माँ कहती है, "बेटे! तुम इन सब बातों पर ध्यान मत दो! तुम तो देखते हो न, तुम्हारी माँ घर के काम से दिनभर परेशान रहती है। तू ही बता बेटे, क्या रात में मैं चैन से सो भी नही सकती हूँ? तेरे दादा जी का ख़्याल दिन में तो मैं रखती ही हूँ। समय पर उन्हें खाना, दवा व अन्य ज़रूरत के सामान तो दे ही देती हूँ। अब तू जा! जाकर पढ़ाई कर छोड़ इन बातों को।" बेटे ने नज़र नीचे करके माँ से कहना प्रारम्भ किया, "माँ! कल विद्यालय में शिक्षक जी बता रहें थे कि बड़े बुजुर्गों की देखरेख अच्छे से करना हमारा कर्तव्य है। फिर माँ! आप अपने कर्तव्य का निर्वहन क्यों नहीं कर रही हैं? और पापा भी तो दादा जी से सही से बात तक नही करते हैं। अब मैं न तो पापा से इस विषय में बात करूंगा और न ही आपसे। जब भी दादा जी को किसी चीज़ की ज़रूरत होगी या उनकी तबीयत खराब होगी मैं उनकी मदद करने के लिए उनकी नज़रों के समक्ष खड़ा हो जाऊंगा। और यथासंभव मैं उनकी मदद करूंगा। मैं तो अपने कर्तव्य का निर्वहन अवश्य करूंगा।" माँ और बेटे के बीच हो रहे इस वार्तालाप को सुनकर दरवाजे के बाहर खड़े दादा जी की आँखों से अश्रु की धार बहने लगी। पोते की बातें सुनकर क्षण भर के लिए उन्हें ऐसा लगा कि उनके जीवन का हर दर्द दूर हो गया।

©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

4 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonia Madaan · 6 years ago last edited 6 years ago

    Good message ?

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    Thanks a lot

  • Poonam chourey upadhyay · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत सही

  • Babita Kushwaha · 6 years ago last edited 6 years ago

    भावुक करती हुई कहानी??

  • Sampurna Sharma · 6 years ago last edited 6 years ago

    Very emotionally portrayed!! Beautiful message!! ❤️❤️

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद पूनम मैम

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद बबिता दी आपका

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद मैम आपका

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 14 Oct, 2026 • 1 min read

पंचम स्कंदमाता

नवरात्र का पांचवां दिन, मां स्कंदमाता का ध्यान

6 1
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 14 Oct, 2026 • 1 min read

कूष्मांडेति चतुर्थकम्

नवरात्र का चौथा दिन, कूष्माण्डा मां का स्वरूप और अनाहत चक्र पर ध्यान।

6 1
Trending on Paperwiff
Rakesh Nathani • 12 Oct, 2026 • 1 min read

अंतिम संस्कार : लकड़ी

यहाँ इस कहानी का सबसे छोटा और सधा हुआ सार (Summary) है: यह कहानी एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनके बचपन के दोस्त (एक पेड़) की मार्मिक विदाई है। सालों बाद गाँव लौटने पर प्रोफेसर को पता चलता है कि हाईवे बनने के कारण कल उस पेड़ को काट दिया जाएगा। पेड़ बिना किसी शिकायत के अपनी मौत को स्वीकारता है और प्रोफेसर से अपना 'अंतिम संस्कार' करने को कहता है। अंत में, प्रोफेसर उसे काटने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। वे कुल्हाड़ी का लोहे वाला हिस्सा (जो मारने का प्रतीक है) वहीं छोड़ देते हैं और महज़ **लकड़ी का डंडा** अपने साथ ले आते हैं—ताकि उनका दोस्त हमेशा के लिए उनके साथ रह सके।

16 0

13 0