लड़कियों को कमज़ोर समझने की भूल

नारी शक्ति को समर्पित है यह रचना।

Originally published in hi
Reactions 5
874
Kumar Sandeep
Kumar Sandeep 21 Sep, 2020 | 1 min read
Nari Shakti Hindi poem

लड़कियों को कमतर समझने वाले

शायद नहीं जानते हैं कि

लड़कियाँ हर असंभव कार्य को

संभव कर सकती हैं

कठिन से कठिन परिस्थिति में भी

ख़ुद को संभाल सकती हैं।।


लड़कियों पर बुरी दृष्टि डालने वाले

अनजान रहते हैं शायद भविष्य से

तभी तो जीवन में सबसे बड़ी भूल

करते हैं कुछ मानव रूपी दानव

लड़कियाँ यदि धारण कर लेगी 

काली का रुप,तो उन पापियों का

सर्वनाश सुनिश्चित हो जाएगा।।


लड़कियों को संस्कारहीन कहने वाले

शायद नहीं जानते हैं कि कभी भी

कोई भी लड़कियाँ अपने मात-पिता को

नहीं छोड़ने जाती हैं वृद्ध आश्रम में

बल्कि कुछ लड़के ही समझने लगते हैं

मात-पिता को बोझ, तभी तो

मात-पिता को वृद्ध आश्रम में 

रखवा देते हैं, बन जाते हैं कृतघ्न।।


लड़कियों को गर्भ में खत्म कर देने वाले

परिवार की पुकार कभी नही सुनते हैं

ईश्वर भी, ईश्वर भी नही करते हैं माफ

लड़कियों को गर्भ में मारकर

करते हैं सबसे बड़ी भूल 

इस भूल की सजा एक दिन ज़रूर 

मिलती है, भले ही देर से क्यों न मिले।।


©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

5 likes

Published By

Kumar Sandeep

Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 3 years ago last edited 3 years ago

    सही लिखा

  • Sonia Madaan · 3 years ago last edited 3 years ago

    आपके लेख उम्दा होते हैं।👏

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद मैम

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद मैम

  • Sampurna Sharma · 3 years ago last edited 3 years ago

    Arrey waah.. aap ki har ek story ek se badh k ek hoti hai Sandeep... Please aise hi likhte rahe.. bahoot khoob!! 🙏🙏🙌🙌

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद मैम आपका हृदय से।🙏🏻🙏🏻आपकी अनमोल टिप्पणी पढ़कर मन प्रसन्न हो गया।

  • Babita Kushwaha · 3 years ago last edited 3 years ago

    बहुत ही सही और प्रेणास्प्रद रचना है संदीप👌👌

  • Shubha Pathak · 3 years ago last edited 3 years ago

    Bahut sundar likha bhai👍👏

  • Vineeta Dhiman · 3 years ago last edited 3 years ago

    Waah bilkul sach likha hai.... Sandeep ji

  • Kavita Singh · 3 years ago last edited 3 years ago

    प्रेरणादाई रचना है

  • Poonam chourey upadhyay · 3 years ago last edited 3 years ago

    बहुत अच्छा लिखा है आपने

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद बबिता दी

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद सुभा पाठक दी

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद विनीता मैम

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद कविता मैम🙏🏻🙏🏻

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद पूनम मैम आपका

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    आप समस्त आदरणीय जनों का गुरुजनों का हृदय से आभार।🙏🏻

  • Shah طالب अहमद · 3 years ago last edited 3 years ago

    You nailed it man... Truly powerful

  • Praveen Miss · 3 years ago last edited 3 years ago

    Really good poem

Please Login or Create a free account to comment.