सांवली बहु

इंसान का कर्म ही उसकी असली सुंदरता है।

Babita Kushwaha
16 Jun, 2020 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1217
सांवली बहु

Photo by Marcos Pena Jr on Unsplash

"अरे! प्रिया तू अभी तक तैयार नहीं हुई? लड़के वाले आते ही होंगे| अच्छे से क्रिम पाउडर लगा ले और तैयार हो जा।"

"मुझे कोई क्रीम पाउडर नहींं लगाना माँ। उन्हें पसंद करना होगा तो ऐसे ही करेंगे"

"पसंद ही तो नहीं करता कोई तुझे वरना कब की शादी हो गई होती| फालतु में पढ़ाई में इतना पैसा बर्बाद किया उतने पैसे जोड़े होते तो आज लड़के वालों का मुंह बंद कर देते| लेकिन मेरी कोई सुनता कहाँ है इस घर में!" दादी ने चिल्लाते हुए कहा।

"माँ प्लीज, आज के दिन मत शुरु हो जाओ" प्रिया के पापा ने कहा।

प्रिया के पापा बहुत ही खुले विचारों वाले व्यक्ति थे| प्रिया की पढ़ाई लिखाई में उन्होंने कोई कमी नहीं की थी। प्रिया का रंग सांवला था उसके लिए कई रिश्ते आये लेकिन उसके रंग की वजह से उसे कोई पसन्द नहीं करता। प्रिया शान्त ओर समझदार लड़की थी। एम.ए. इंग्लिश से ग्रेजुएट होने के बाद पी.एस.सी की तैयारी कर रही थी। घर के कामो में भी निपुण थी लेकिन उसका रंग उसकी सभी अच्छाइयों को दबा देता।

इस बार बहुत अच्छा रिश्ता है लड़का भी अच्छी नोकरी करता है अभी उसके माँ बाप आ रहे है तुझे देखने। प्रिया अनमने मन से तैयार हो गई वो जानती थी हर बार की तरह इस बार भी रिजेक्शन ही मिलेगा। वही हुआ जिसकी आशंका थी। प्रिया को पिताजी की आवाज सुनाई दे रही थी वो हाथ जोड़ते हुए बोल रहे थे, मेरी प्रिया सर्वगुण सम्पन्न है पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल आती है। हम आपकी सभी मांगो को भी पूरा करने को तैयार है आप न मत करिए। वो सब तो ठीक है भाईसाहब लेकिन प्रिया का सांवला रंग हमारे स्मार्ट बेटे रोहन के साथ मैच नहीं करेगा। आज के समय की यही सच्चाई है सबको गोरी बहु ही चाहिए। लड़के वाले जा चुके थे घर मे सन्नटा बिखरा था। पापा का उदास चेहरा देखकर प्रिया से रहा नहीं गया बस बहुत हुआ अब आप किसी के भी सामने हाथ नहीं जोड़ेंगे। आज के समय मे गोरी लड़कियों को ही सब पसंद करते है। बचपन से लेकर अब तक सबकी नफरत का सामना किया है मैने। क्या काली रंगत वाले इंसान नहीं होते? उनके सीने में दिल नहीं धड़कता? क्या काला होना कोई गुनाह है? जीवन मे शादी ही सब कुछ है क्या? मुझे नहीं करना शादी-वादी। मुझे अभी पढ़ना है सबको दिखाना है कि काली लड़की भी कुछ कर सकती है।

प्रिया ने दिन रात मन लगाकर पढ़ाई की। दो साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद पी.एस.सी. में चयन हो गया। जो लोग प्रिया को देखकर मुँह फेर लेते थे आज सभी उससे बात करना चाहते थे। प्रिया के लिए एक से बढ़कर एक रिश्ते आने लगे। रोहन के माँ बाप जो प्रिया को काली कह कर रिजेक्ट कर गए थे वे खुद आये की वे प्रिया को बहु बनाना चाहते है। लेकिन प्रिया निर्णय ले चुकी थी। आंटी आपने सही कहा था मेरा ओर रोहन का कोई मैच नहीं है गोरी लड़की ही उसके लिए फिट रहेगी आप लोग जा सकते है नमस्ते।

दोस्तों आखिर ऐसा क्या है जो हमारा समाज गोरे रंग के ही पीछे भागता है? लड़कों की अपेक्षा लड़कियों को काली रंगत होने से ज्यादा अपमान सहन करना पड़ता है। इंसान की सुंदरता का आकलन केवल उसके बाहरी आवरण से नहीं हो सकता। मेहनती ओर पढ़े लिखे इंसान का रंग रूप और सुंदरता कोई नहीं देखता। इंसान का कर्म ही उसकी असली सुंदरता है। सही मायने में आपकी बातें, आपका व्यवहार, आपका साफ़ दिल और आपके अन्तर्मन की खूबसूरती ही आपको सुंदर बनाती है। आपकी इस विषय मे क्या राय है मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। मेरी रचना पसन्द आये तो लाइक करें और मुझे फॉलो करना न भूलें।

धन्यवाद

@बबिता कुशवाहा

1 like
☕

Support Babita Kushwaha

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Babita Kushwaha
Published By

Babita Kushwaha

@Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Drama
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

339 0
More stories in Drama
Subhashree Banik • 03 Nov, 2025 • 9 mins read

For the contest 'Disasters don't discriminate but humanity unites'

Hard times teach people a lot and they continue to guide us throughout the life. It's a story of transformation and how disaster changed the perspective of people altogether.

335 1
More stories in Drama
Ajay goyal • 02 Apr, 2023 • 1 min read

नकाब

A short story about masks on some social faces....

1363 0
More stories in Drama
Dakshal Kumar Vyas • 30 Mar, 2023 • 1 min read

लालच

.

1085 1