कोरोना का संकट

लॉकडाउन के पहले दिन हर महिला की मनोदशा

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 2403
Babita Kushwaha
Babita Kushwaha 29 Mar, 2020 | 1 min read

आज पूरी दुनिया मे बस एक ही चर्चा है कोरोना कोरोना। इस वायरस की गंभीरता को देखते हुए हमारी सरकार ने भी देश मे 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया है। मतलब सभी को घर मे लॉक रहना है। वैसे तो परिवार के साथ हर कोई रहना चाहता है पर ये किसी ने नही सोचा होगा कि परिवार का साथ देश मे विषम परिस्थिति के बदले में मिलेगा। खैर अब घर पर रहना मजबूरी कह लो या कोरोना से बचने के लिए जरूरत। 

लॉकडाउन का पहला दिन हर महिला के लिए चिंता और आशंका के साथ ही शुरू हुआ होगा। प्रधानमंत्री जी ने पूरी तरह लॉकडाउन बोला है तो काम वाली बाई भी शायद न आये। अरे! शायद पतिदेव का अखबार भी नही आया। अब जिसका दिन बिना अखबार के शुरू ही न होता हो वो क्या करे अखबार के इंतजार में अंदर बाहर करते हुए जाने कितने चक्कर लगा डाले चलो कोई बात नही इसी बहाने घर मे ही वॉक हो गई। चलो काम वाली और अखबार के बिना तो जैसे तैसे काम चल भी जाएगा मगर घर मे राशन....? 

पता नही कुछ अब मिलेगा भी या नही अब इंसान खाना पीना तो बंद कर नही सकता इस चिंता में मैं घर का सामान टटोलने लगी। कहि कोई जरुरत का सामना न हो तो पतिदेव से जाकर मंगवा लेती हूं। किचन में शोर सुनकर स्वामी जी भी आ गए। उनको देखते ही मैंने सामान की लिस्ट थमा दी और हर सामान एक्स्ट्रा में लाने को कहा।

"अरे! इतना सारा सामान एक्स्ट्रा में लाने ली क्या जरूरत है" पतिदेव ने झुंझलाते हुए कहा।

"क्यों जरूरत नही 21 दिन के पहले कुछ खत्म हो गया तो?"

"मगर इतना सब जो तुमने एक्स्ट्रा में लिखा है ये पूरा 2-3 महीने का राशन है" इस बार उनकी आवाज में गुस्सा था।

इतने में बेटे की रोने की आवाज आई। शायद हम दोनों का शोर सुनकर जाग गया। उसके रोने से याद आया ओह! अब दूध वाला आएगा कि नही? बाकी सब तो ठीक लेकिन दो साल के बेटे के लिए दूध तो जरूरी है दूध बिना तो उसका पेट भरता ही नही। तभी दूध वाला...….... आवाज कानो में पड़ी। उसकी आवाज सुन राहत की सांस ली मन से उसके लिए दुआ भी निकली की इस दशा में भी वो दूध देने आया है। दूधवाले को देखकर मैंने सोचा दो-तीन दिन का दूध एकसाथ आज ही ले लेती हूं कहि कल न आया तो.??? 

फिर दूधवाले ने कहा "दीदी जरूरी सामान की सप्लाई बंद नही होगी आपको एक्स्ट्रा में कुछ भी ज्यादा स्टोर करने की जरूरत नही। सिर्फ 21 दिन की ही तो बात है और सरकार ने जरूरी सामान के लिए घर से निकलने की ढील भी तो दी है तभी तो मैं भी आ पाया दूध देने।"

दूध वाले कि बात तो सही थी बेवजह सामान को स्टोर करके रखना भी तो गलत है। मुझसे ज्यादा समझदार तो ये दुधवाला है। कल ही तो समाचार में साफ साफ कहा था कि खानपान की जरूरी चीजें कोई एक व्यक्ति जा कर ला सकता है जरूरत का सामान बंद नही किया जाएगा। इस बंद बंद की टेंशन में मैंने तो ये ध्यान ही नही दिया। 

उस दूधवाले ने मेरे पढ़े लिखे और समझदार होने के अभिमान को आज दूर कर दिया था। हमारे बेवजह स्टोर करने से शायद कोई जरूरतमंद भूखा रह जाये। इस संकट की घड़ी में देश की सहायता करनी है न कि बेवजह महीनों का सामान स्टोर करके देश के संकट को और बड़ाना है?

@बबिता कुशवाहा

0 likes

Support Babita Kushwaha

Please login to support the author.

Published By

Babita Kushwaha

Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.