तू है यहीं कहीं
जब मुहब्बत रूहानी हो तो जिस्मानी गैरमौजूदगी कुछ मायने नहीं रखती | इसी मनोभाव को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |
तू है यहीं कहीं
जब मुहब्बत रूहानी हो तो जिस्मानी गैरमौजूदगी कुछ मायने नहीं रखती |
इसी मनोभाव को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों
के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |
***
तेरे एहसास के लिए,
क्या ज़रूरी है इजहार करूँ |
तू है यहीं कहीं,
क्यों कहूं क्यों तकरार करूँ ||
हर सांस में हर धड़कन में,
क्यों न तेरा दीदार करूँ |
तेरे होने न होने का सबूत,
क्यों माँगूँ क्यों मनुहार करूँ ||
तेरी नशीली रूहानी खुशबु में,
क्यों न डूबूं क्यों इंकार करूँ |
वो अनाहत नाद अनुराग की,
क्यों न सुनूं क्यों तिरस्कार करूँ ||
तेरे एहसास के लिए,
क्या ज़रूरी है इजहार करूँ
✍️ ༄ चन्द्र मोहन कत्याल ༄ कवि • लेखक
#chandramohankatyal, #HindiPoetry, #हिंदीकविता
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.